नंदानगर: पांच दिन से नहीं खुली नंदानगर में 129 दुकानें, चारों तरफ पसरा सन्नाटा–

by | Sep 2, 2025 | आपदा, चमोली | 0 comments

नंदानगर के बैंड बाजार और लक्ष्मी बाजार की दुकानें बंद, लोग घरों को छोड़करसुर​क्षित स्थानों पर गए, 40 दुकानों से सामान किया ​शिफ्ट–

नंदानगर, 02 सितंबर 2025: मां नंदा का मायका नंदानगर आपदा से कराह रहा है। नगर के बैंड बाजार के ऊपर करीब 500 मीटर दूरी से हो रहा भूधंसाव लोगों के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है। 29 अगस्त से यहां भूधंसाव हो रहा है।

अभी तक सात आवासीय भवन क्षतिग्रस्त हो गए हैं और कई अन्य भवन इसकी चपेट में आ गए हैं। बाजार में 129 दुकानें मंगलवार को पांचवें दिन भी बंद रही। करीब 40 दुकानदारों ने अपने दुकानों का सामान सुर​क्षित जगहों पर ​शिफ्ट कर दिया है। लोगों को कुछ नहीं सूझ रहा है।

व्यापार संघ अध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने बताया कि कुंवर कॉलोनी में सभी घरों को छोड़कर लोग सुर​क्षित स्थानों पर चले गए हैं। लोग अपनी आंखों के सामने ही अपनी मकानों को टूटते देर रहे हैं। नंदानगर बाजार का व्यवसाय भी पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है।

मौसम लगातार खराब होने से लोगों की आ​र्थिकी पूरी तरह से ठप पड़ गई है। दुकानदारों ने अपनी दुकानों को खाली कर सामान जगह-जगह फेंका है। आपदा प्रभावितों को ढांढस बंधाया जा रहा है। प्रभावित लोगों की हर संभव मदद की जा रही है। नायब तहसीलदार राकेश देवली ने बताया कि मंगलवार को भूधंसाव का असर कम रहा। धीरे-धीरे ​स्थिति सामान्य हो जाएगी। राहत ​शिविर भी खाली हो गए हैं। प्रभावित परिवारों ने अन्यत्र कमरे किराए पर ले लिए हैं। प्रभावितों को राहत सामग्री दी जा रही है। आपदा प्रभावित क्षेत्र की लगातार मॉनेटरिंग की जा रही है।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!