आस्था: मां कालिंका देवी की दिवारा यात्रा हुई शुरू, भरकी कालिंका मेदयूल धार की देवी ने भक्तों को दिए दिव्य दर्शन–

by | Sep 4, 2025 | आस्था, चमोली | 0 comments

जयघोष से गूंज उठी उर्गम घाटी, मां कालिंका का फूल मालाओं से हुआ स्वागत, मां की डोली ने किया अद्भुत नृत्य–

जोशीमठ, 04 सितंबर 2025: भरकीकालिंकामेदयूल धार की देवी ने भक्तों को दिए दिव्य दर्शन ​दिए। भक्तों ने माता की डोली और ब्रह्म निशान के दर्शन कर मनौतियां मांगी। इस मौके पर भरकी पहुंचे सैकड़ों भक्तों के जयघोष से उर्गम घाटी गुंजायमान हो उठी। मां कालिंका चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की यात्रा पर जाएगी।

श्रावण माह के प्रवास के बाद बृहस्पतिवार को बामन द्वादशी के पावन पर्व पर कालिंका देवी मंदिर में प्रात: चार बजे अन्नकूट प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान आयोजित हुआ। मंदिर में सुबह 10 बजे तक विभिन्न पूजाएं आयोजित हुई।

उसके बाद मां भगवती को राजभोग अर्पित किया गया। अपराह्न तीन बजे विधि-विधान से मां कालिंका देवी के निशानों को मंदिर के गर्भगृह से बाहर लाया गया। स्थानीय निवासी लक्ष्मण सिंह नेगी ने बताया कि यात्रा के प्रथम चरण में मां कोलिंका रुद्रनाथ की यात्रा पर जाएगी। मां के निशान पंचनाम देवता के मंदिर में भी विराजमान होंगे।

मां कालिंका की अब हिमालय यात्रा शुरू होगी। भगवती की हिमालय यात्रा में पंच केदार की कल्पेश्वर अपने भाई घंटाकर्ण से मिलन, सबसे बड़े भाई बजीरजाख देवता, वीरभद्र डुमक के दर्शन मिलन के बाद रुद्रनाथ पहुंचेगी। वापसी में कलगोठ की नंदा देवी कलधौडि़या राजा के दर्शन होंगे। भगवती के प्रवास से बाहर आने पर तीन दिनों तक मेला समिति भरकी, भेंटा, पिलखी, ग्वाणा और अरोसी की ओर से भक्तों के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई है। प्रतिदिन भगवती का नृत्य पंचनाम देवता के चौक में होगा और भक्तगण दर्शन करेंगे।

Latest News

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...

चमोली: प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का संगम है वसुधारा ट्रैक–

चारधाम यात्रा में बदरीनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों में से साहसी तीर्थयात्री व पर्यटक पहुंचते हैं...

होमगार्ड भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षा में 69 अभ्यर्थी सफल, 88 रहे अनुपस्थित–

गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती, जोश, जज्बे के साथ पहुंच रहे अभ्यर्थी...

चमोली: ईड़ाबधाणी वार्ड पहुंचे डीएम, भारी बारिश के बाद हालात का लिया जायजा–

भू-धंसाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग को सुरक्षा कार्य और जल निकासी सुधारने के लिए लोनिवि को दिए...
error: Content is protected !!