चमोली: नाराज सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता सामूहिक इस्तीफा देने के लिए हुए मजबूर–

by | Sep 7, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

पोखरी के बाद अब थराली ब्लॉक में राशन डीलरों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, मांगों पर कार्रवाई की जाए–

गोपेश्वर, 07 सितंबर 2025: सरकार की कार्यप्रणाली से नाराज सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता एक एक कर इस्तीफा दे रहे हैं। पोखरी विकास खंड के बाद अब थराली ब्लॉक के राशन डीलरों नेे भी सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पूर्ति निरीक्षक को पत्र सौंपकर कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं हो जाती, तब तक राशन का उठान नहीं करेंगे। अब डीलरों के आक्रोश के चलते आपदा प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों में राशन को लेकर मु​श्किलें बढ़ने वाली हैं।

राशन डीलर संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश जोशी ने बताया कि पिंडरघाटी में बिजली और इंटरनेट की गंभीर समस्या बनी है। इसके बावजूद सरकार ऑनलाइन काम करने का दबाव बना रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जान जो​खिम में डालकर राशन पहुंचाने के बावजूद सरकार ने न तो सुरक्षा सामग्री दी और न ही उस समय का ढुलाई का भुगतान किया। 2014 से मध्याह्न भोजन, अंत्योदय औेर लाभांश का किराया भाड़ा भी नहीं दिया गया है।

कार्यकारी अध्यक्ष अब्बल सिंह गुसांई ने बताया कि 22 अगस्त की आपदा के बाद से क्षेत्र में इंटरनेट और बिजली व्यवस्था ठप है। जिससे ऑनलाइन काम करना संभव नहीं है। इस मौके पर कुंदन सिंह, जमुना प्रसाद, कुंवर सिंह रौथाण, महिपाल सिंह, दयाल सिंह, भगवत सिंह, गब्बर सिंह, धनराज रावत, अनसूया प्रसाद, महावीर रावत मौजूद रहे।

इधर, पोखरी के ब्लॉक अध्यक्ष रमेश चौधरी और मोहनखाल में सस्ता गल्ला विक्रेता व सामाजिक कार्यकर्ता देवी प्रसाद थपलियाल ने कहा कि कोविड काल से लेकर आपदा की घड़ी में सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने तन, मन, धन से काम किया। कोरोना में डीलरों ने अपनी जान हथेली पर रखकर राशन का वितरण किया, लेकिन सरकार उनकी मांगों को अनदेखा कर रही है। आज डीलर आ​र्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। कहा कि अब डीलर संघ चुप नहीं बैठेगा। सामूहिक रुप से आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। इस मौके पर ओम प्रकाश, भक्त दर्शन बुटोला, पाल सिंह रावत, सुखदेव सिंह नेगी, दर्शन सिंह, सत्य सिंह नेगी, देवेंद्र भंडारी आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...

चमोली: 200 मुर्गियों से बदली तकदीर, सल्ला-रेतोली गांव की सुमन बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल–

रीप परियोजना के सहयोग से खड़ा किया सफल उद्यम, 200 मुर्गियों से हर माह 18 हजार रुपये तक की आय...

रुद्रप्रयाग: नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध–

रुद्रप्रयाग:नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध-- पंजाब से...

घूनी, रामणी और पडेरगांव के ग्रामीण हुए एकजुट, अब आमरण अनशन की तैयारी–

तहसील प्रशासन को सौंपा अल्टीमेटम, कहा 30 जून तक नहीं मानी मांग तो एक जुलाई से शुरू कर देंगे अनशन...
error: Content is protected !!