चमोली: चमोली जनपद के समस्त सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने दिया इस्तीफा, परेशानी बढ़ी–

by | Sep 8, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

जिला पूर्ति अ​धिकारी को सौंपा 13 गोदामों के अध्यक्षों ने सामूहिक इस्तीफा, मानदेय सहित वि​भिन्न मांगें उठाई–

गोपेश्वर, 08 सितंबर 2025: ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फैडरेशन की चमोली शाखा के आह्वान पर जनपद के 13 गोदामों से जुड़े अध्यक्षों ने सामूहिक रुप से अपना इस्तीफा जिला पूर्ति अ​धिकारी को सौंप दिया है। संगठन के जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र जोशी, कार्यकारी अध्यक्ष एसपी सेमवाल, महामंत्री एसएन डिमरी और कोषाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने जिला पूर्ति अ​धिकारी को सौंपे सामूहिक त्याग पत्र में कहा कि सरकार से विगत 20, 25 वर्षों से मानदेय सहित लंबित भुगतानों के संबंध में पत्राचार, हड़ताल, तालाबंदी और स्वयं कई बार विभागीय अ​धिकारियों से वार्ता होने के

बाद भी कोई सकारात्मक निर्णय सरकार की ओर से नहीं लिया गया और आजकल नमक कांड पर भी गल्ला विक्रेेताओं को दोषी ठहराने की खबरें भी समाचार पत्रों के माध्यम से आ रही हैं। जो कि बहुत ही चिंतनीय विषय है। आपदा के समय में स्वयं डीलर भी आपदाग्रस्त है।

लिहाजा जनपद चमोली के समस्त विक्रेताओं द्वारा सामूहिक त्याग पत्र देने की घोषणा की गई है। इधर, डीलरों की हड़ताल से आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में राशन आवंटन को लेकर परेशानी बढ़ जाएगी।

ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें लगातार बा​धित होने से आगे राशन का वितरण कैसे होगा, यह विचार योग्य प्रश्न है। मांगों पर निर्णय न होने की दशा में डीलरों ने आंदोलन तेज करने का एलान किया है।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!