चमोली: नंदा राजजात की तैयारी शुरू, जिला प्रशासन ने 121 योजनाओं के प्रस्ताव शासन को भेजे–

by | Sep 10, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

125 प्रस्तावों पर जिला स्तर पर चल रही प्रक्रिया, एडीएम ने नंदा राजजात की तैयारियों को लेकर ली बैठक–

गोपेश्वर, 10 सितंबर 2025: चमोली जिला प्रशासन 2026 में आयोजित होने वाली नंदा राजजात की तैयारियाें में जुट गया है। बुधवार को अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने नंदा राजजात यात्रा की तैयारियों को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जिसमें जिला पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़ ने बताया कि यात्रा को लेकर विभिन्न विभागों की ओर से तैयार 121 योजनाओं के प्रस्ताव स्वीकृति के लिए शासन को भेज दिए गए हैं। 125 प्रस्तावों पर जनपद स्तर पर कार्रवाई गतिमान है। शासन से पांच सड़क व सड़क सुरक्षा कार्यों की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। इन पर कार्रवाई की जा रही है।

कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित बैठक में एडीएम ने निर्देश दिए कि अति आवश्यक वाले कार्यों के प्रस्ताव शीघ्र तैयार करें। प्रस्ताव तैयार करने से पहले कार्य की उपयोगिता और आवश्यकता का ध्यान रखें। यात्रा मार्ग के पैदल रास्तों, सड़क मार्ग, पार्किंग, विद्युत, पेयजल, आवास आदि को लेकर शीघ्र प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। एसडीएम को यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं की स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। पुलिस विभाग को भी व्यवस्था बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने को कहा।

इस अवसर पर बदरीनाथ वन प्रभाग के वन क्षेत्राधिकारी सर्वेश दुबे, पुलिस उपाधीक्षक अमित सैनी, एसडीएम राजकुमार पांडे, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!