चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर ओवरटेक करते समय स्कूटी सवार महिला की डंपर की चपेट में आने से मौत–

by | Sep 12, 2025 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

टायरों के नीचे कुछ दूरी तक महिला को घसीट कर ले गया टंपर, पुलिस ने डंपर चालक को किया गिरफ्तार–

जोशीमठ, 12 सितंबर 2025: जोशीमठ से करीब 12 किलोमीटर पहले गुलाबकोटी में एक डंपर की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है। स्कूटी में सवार मृतका के पति पर हल्की चोटें आई हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को शाम करीब साढ़े पांच बजे बदरीनाथ हाईवे पर गुलाबकोटी में रविग्राम, जोशीमठ के सुधीर बिष्ट अपनी पत्नी ललिता, उम्र 28 वर्ष के साथ जोशीमठ की तरफ जा रहे थे।

गुलाबकाेटी में आगे से जा रहे डंपर को ओवरटेक करते वक्त स्कूटी सवार ललिता अचानक डंपर के नीचे आ गई। डंपर ललिता को घसीटते हुए काफी आगे चला गया। जिससे वहीं पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीएचसी ज्योतिर्मठ भिजवाया।

ट्रक चालक पोखरी, चमोली निवासी गौरव को हिरासत में लेकर उचित कार्रवाई की जा रही है। स्कूटी में सवार सुधीर बिष्ट को हल्की चोटें आई हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और बदरीनाथ की यात्रा पर जा रहे तीर्थयात्री भी मौके पर जमा हो गए। जोशीमठ थाना पुलिस टीम चालक को गिरफ्तार कर थाने ले गई है।

Latest News

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...

चमोली: जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर घरेलु गैस उपलब्धता का लिया जायजा–

गैस वितरण प्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने हेतु आपूर्ति विभाग को रोस्टर प्रणाली को व्यवस्थित...

चिपको महोत्सव: अपर आयुक्त रहे स्वर्गीय हरक सिंह समेत छह लोगों को मिला गौरा देवी सम्मान–

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चिपको महोत्सव संपन्न, पुरस्कार वितरित हुए-- जोशीमठ, 27 मार्च...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की ​शिष्टाचार भेंट–

उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकर द्वारा दिए जा रहे सहयोग व मार्गदर्शन के लिए जताया आभार...

हादसा: तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक सवार की मौत, आठ घायल–

चालक, परिचालक को भी लगी चोटें, कुमाऊं मोटर्स ओनर्स यूनियन की है बस, पुलिस व एसडीआरएफ की टीमों ने...

चमोली: कनोल गांव में इंटरमीडिएट विद्यालय खुलने के आसार बढ़े–

​शिक्षा निदेशालय में उच्च अ​धिकारियों से मिला गांव का प्रतिनि​धि मंडल, विद्यालय उच्चीकरण के...

चमोली: जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत हुए वि​भिन्न कार्यक्रम–

पिछले तीन दिनों से आयोजित हो रहे कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जमाया रंग-- “जन-जन की सरकार, 4...

चमोली: पत्थर से फोड़ा भाई का सिर, अदालत ने दोषी पाते हुए एक साल की सजा सुनाई–

न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज (जूनियर डिविजन) थराली देवांश राठौर की अदालत ने सुनाया फैसला, पढ़ें पूरा...

चमाेली: पोखरी में पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन–

लोगों ने कहा पानी आपूर्ति बा​धित होने से रोजमर्रा के कार्यों पर भी पड़ रहा प्रभाव, शीघ्र जलापूर्ति...
error: Content is protected !!