चमोली: उक्रांद का द्विवा​र्षिकअ​धिवेशन हुआ संपन्न, यधुवीर सिंह नेगी चुने गए उक्रांद के जिलाध्यक्ष–

by | Sep 14, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

दल ने जनपद की वि​भिन्न समस्याओं पर संघर्ष करने का किया एलान, कई नए कार्यकर्ता भी जुड़े–

गोपेश्वर, 14 सितंबर 2025: गोपेश्वर के नगर पालिका सभागार में आयोजित उत्तराखंड क्रांति दल के जनपद स्तरीय द्विवा​र्षिकअ​धिवेशन व कार्यकर्ता सम्मेलन में जिले की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से यधुवीर सिंह नेगी को चमोली जनपद का जिलाध्यक्ष चुना गया है।

इसके अलावा पंकज पुरोहित को कार्यकारी अध्यक्ष, दीपक सिंह राणा का जिला महामंत्री, विनोद नेगी को जिला उपाध्यक्ष, उमा शंकर नेगी को संगठन मंत्री तथा भगत सिंह कुंवर को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। नगर पालिका सभागार में आयोजित दल के अ​धिवेशन में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष यधुवीर सिंह नेगी ने कहा कि दल की विचारधारा को जिले के हर क्षेत्र में पहुंचाया जाएगा।

कहा कि बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के नाम पर मूल निवासियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। ज्योतिर्मठ के आपदा प्रभावितों की अनदेखी और जल विद्युत परियोजनाओं से हो रहे नुकसान के ​खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

इस मौके पर दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष अरुण शाह, पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान बलवंत सिंह, पंकज पुरोहित, महावीर फरस्वाण, विक्रम रावत, दिनेश चंद्र पोखरियाल आदि मौजूद रहे। चुनाव संपन्न होने के बाद गोपेश्वर नगर में ढोल दमाऊं के साथ विजय जुलूस निकाला गया।

Latest News

चमोली: तकनीकी विशेषज्ञों ने दी हथकरघा और स्वरोजगार की जानकारी–

पेंटिंग प्रतियोगिता में आयुष रावत ने हासिल किया प्रथम स्थान-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2026: राजकीय इंटर...

चमोली में गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता, भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला फूंका–

प्रदेश सरकार पर लगाया सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप, जमकर की सरकार के ​खिलाफ नारेबाजी...

चमोली: गोपेश्वर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा–

देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2024:...

चमोली: तमक नाले में राहत-बचाव कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

हवाई एवं स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, विशेषज्ञ संस्थान करेगा फ्लैश फ्लड के...

उम्मीद जगी: प्राथमिक शिक्षक संगठन अगस्त्यमुनि के शाखा मंत्री गिरिजेश सेमवाल ने जताया ​शिक्षामंत्री का आभार–

वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद, टीईटी को लेकर शिक्षकों में जगी राहत की...

चमोली: तमक नाले से हुए नुकसान का जल्द मिले काश्तकारों को मुआवजा–

पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता डॉ. उदय सिंह रावत ने मौके पर जाकर प्रभावित काश्तकारों से की मुलाकात...

आफत: यमुनोत्री हाईवे पर मलबा आने से आवाजाही बंद–

राना चट्टी और जंगल चट्टी बनास के पास सड़क बाधित, हाईवे खोलने में जुटी टीमें-- बड़कोट। मध्य रात्रि...

uttrakhand: सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखंड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी–

97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की, सुरक्षित घर...

चमोली: तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग तैयार, वाहनों की आवाजाही हुई सुचारु–

तमक नाले में युद्धस्तर पर मार्ग बहाली, वाहनों की आवाजाही शुरू; दूसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी...
error: Content is protected !!