चमोली: चमोली जनपद में धूमधाम से मनाया गया अ​भियंता दिवस, इंजीनियरों ने वृद्धजनों को वितरित किए फल और कंबल–

by | Sep 15, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

दस अभियंताओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी प्रस्तुतियां, इंजीनियरिंग काॅलेज में भी हुए कार्यक्रम–

गोपेश्वर, 15 सितंबर 2025: अभियंता दिवस पर गोपेश्वर में कई कार्यक्रम आयोजित हुए। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ से जुड़े इंजीनियरों ने नगर के वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को फल और कंबल वितरित किए। दस अभियंताओं ने जिला अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान भी किया।

जिला मुख्यालय पर लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन परिसर में आयोजित समारोह में लोनिवि के अ​धिशासीअ​भियंता नवीन ध्यानी, पीएमजीएसवाई के अ​धिशासीअ​भियंता मनमोहन बिजल्वाण सहित विभिन्न अतिथियों ने भारत के प्रसिद्ध सिविल इंजीनियर और नेता सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के चित्र पर मार्ल्यापण और पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी।

कार्यक्रम में महासंघ के अध्यक्ष इंजीनियर दिनेश चंद्र पुरोहित, सचिव लक्ष्मी कंडारी, प्रशांत कुमार, रविंद्र नेगी, जगदीश पंवार, नरेंद्र सिंह, यशवीर नेगी, नरेंद्र कुमार, ओम प्रकाश, प्रीतम भंडारी, मिथलेश मल्ल, छोटे लाल आदि मौजूद रहे। इधर, इंजीनियरिंग कॉलेज गोपेश्वर में सोमवार को इंजीनियर दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें संस्थान के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के निदेशक प्रो. अमित अग्रवाल ने भारत के प्रसिद्ध सिविल इंजीनियर और नेता सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के चित्र पर मार्ल्यापण और पुष्प अर्पित किए। उन्होंने विश्वेश्वरैया के जीवन पर विस्तार से जानकारी रखी। कहा कि वे भारत के प्रसिद्ध इंजीनियर वैज्ञानिक और राजनेता थे। उनके जन्म दिवस को इंजीनियर दिवस के रूप में मनाया जाता है।

1955 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित भी किया गया। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से विश्वेश्वरैया के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें संस्थान के करीब 400 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान संस्थान के डीन (अकादमिक) हेमंत चौहान, डीन (रिसर्च) डॉ. अरविंद गोस्वामी, उपकुलपति डॉ. अरुण उनियाल, विभागाध्यक्ष डॉ. अजैब सिंह, अभिषेक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमाेली: गोपेश्वर में जल्द शुरू होगा चार बेड का डायलेसिस सेंटर–

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने वीडियो जारी कर कहा, जल्द संचालित होगा डायलेसिस सेंटर-- गोपेश्वर, 04 जून...

चमोली: बीडीसी बैठक में ही धरने पर बैठा ग्राम प्रधान, जिला​धिकारी के आश्वासन पर हुए शांत–

जिला​धिकारी ने बीडीसी प्रस्तावों एवं शिकायतों की अनुपालन आख्या ना देने पर कारण बताओ नोटिस जारी...

मानवता के मूल्यों को अपनाने का आह्वान, बदरीनाथ-हेमकुंड यात्रा मार्ग पर शुरू हुआ धर्म-अर्थ आंदोलन–

भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल ने किया आह्वान-- गोपेश्वर, 03 जून 2026:...

चमोली: अभिभावक और छात्र नंदानगर से गोपेश्वर तक निकालेंगे पैदल मार्च–

राजकीय इंटर कॉलेज चौनघाट में विज्ञान संकाय के संचालन की मांग पर दस दिन से आंदोलन कर रहे अभिभावक...

हादसा: नरकोटा के पास वाहन दुर्घटना, पांंच लोग घायल, जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा–

एनएच अधिकारियों को तत्काल मलबा हटाने और सड़कचौड़ीकरण के दिए निर्देश-- रुद्रप्रयाग, 03 जून 2026: जनपद...

चमोली: मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति समीक्षा में अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश–

मुख्य विकास अ​धिकारी डॉ. अ​भिषेक त्रिपाठी ने ली अ​धिकारियों की बैठक, पांच साल में सीएम ने की 166...

देश के शीर्ष 50 जिलाधिकारियों में शामिल हुए विशाल मिश्रा–

उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यशैली और जनहित के प्रति समर्पण से राष्ट्रीय फलक पर चमके रुद्रप्रयाग के...

चमोली: उप वन क्षेत्राधिकारी राय सिंह कुंवर को दी भावभीनी विदाई–

अ​धिकारी, कर्मचारी और परिजन हुए सेवानिवृत्त समारोह में शामिल, सम्मानित किया-- गोपेश्वर, 31 मई 2026:...

चमोली: एनटीपीसी तपोवन में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का सफल एवं जनभागीदारीपूर्ण आयोजन–

कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख अजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व, मार्गदर्शन में आयोजित हुआ स्वच्छता...
error: Content is protected !!