चमोली: नंदानगर ब्लॉक के लांखी गांव में भी होने लगा भूधंसाव, गांव के नीचे से ​खिसक रही जमीन–

by | Sep 15, 2025 | आपदा, चमोली | 0 comments

फोटो कैप्सन:लांखी गांव के नीचे पहाड़ी से हो रहा भूधंसाव-

कई मकानों में आई दरारें, क्षेत्र पंचायत सदस्य ने की गांव का वैज्ञानिक सर्वे कराने की मांग, गांव में हैं 70 प्रभावित परिवार–

गोपेश्वर, 15 सितंबर 2025: नंदानगर बाजार और सुतोल गांव के बाद अब लांखी गांव में भी आवासीय मकानों में दरारें आने लगी हैं। गांव के नीचे पहाड़ी से हो रहे भूधंसाव के कारण कई घरों में दरारें आ गई हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रकाश लाल ने सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र का भू-गर्भीय सर्वेक्षण कराने की मांग की है। ताकि प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जा सके।

क्षेत्र पंचायत सदस्य ने बताया कि लांखी गांव के पल्ला खोला, तल्ला खोला, मल्ला खोला तोक व लांखी गांव में लगातार भू धंसाव हो रहा है। इससे यहां रहने वाले करीब 70 परिवार प्रभावित हो रहे हैं। इन तोकों में अधिकांश अनुसूचित जाति के लोग निवास करते हैं।

भू धंसाव से उनके घरों में दरार आ गई हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि गांव का भू गर्भीय सर्वेक्षण कराया जाए साथ ही प्रभावित परिवारों का विस्थापन कराया जाए। भूधंसाव से ग्रामीणों में चिंता बनीं हुई है। बारिश होने पर धंसाव बढ़ रहा है। जिला​धिकारी संदीप तिवारी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि जल्द गांव का भूगर्भीय सर्वेक्षण करवाया जाएगा।

Latest News

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...

चमोली: 200 मुर्गियों से बदली तकदीर, सल्ला-रेतोली गांव की सुमन बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल–

रीप परियोजना के सहयोग से खड़ा किया सफल उद्यम, 200 मुर्गियों से हर माह 18 हजार रुपये तक की आय...

रुद्रप्रयाग: नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध–

रुद्रप्रयाग:नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध-- पंजाब से...

घूनी, रामणी और पडेरगांव के ग्रामीण हुए एकजुट, अब आमरण अनशन की तैयारी–

तहसील प्रशासन को सौंपा अल्टीमेटम, कहा 30 जून तक नहीं मानी मांग तो एक जुलाई से शुरू कर देंगे अनशन...
error: Content is protected !!