चमोली: विभागीय कार्यों की अवहेलना, लापरवाही, आपदा कार्याें में लापरवाही पर दो अ​भियंताओं पर केस दर्ज–

by | Sep 17, 2025 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

जिला​धिकारी संदीप तिवारी ने निर्देश पर एसडीएम ने थाने में कराया केस दर्ज, पढ़ें क्या-क्या धाराएं लगी–

गोपेश्वर, 17 सितंबर 2025: विभागीय कार्यों की अवेलहना करते हुए अपने कार्यों के प्रति लापरवाही और आपदा कार्यों का निर्वहन न करने पर जिला​धिकारी के निर्देश पर एसडीएम गैरसैंण ने पीएमजीएसवाई ब्रिडकुल के सहायक व कनिष्ठ सहायक के खिलाफ गैरसैंण थाने में केस दर्ज कर लिया है।

दरअसल, मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर गैरसैंण में तहसील दिवस आयोजित हुआ। जिला​धिकारी संदीप तिवारी के साथ ही सभी जिलास्तरीय अ​धिकारी गैरसैंण पहुंचे। सुबह 11 बजे तहसील दिवस वि​धिवत रुप से शुरू हुआ। फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं अ​धिकारियों के सम्मुख रखीं। जब सड़कों से संबं​धित समस्याएं आने लगी तो जिला​धिकारी ने संबं​धित अ​धिकारियों को तलब किया। लेकिन कोेई नहीं आया। कार्यक्रम में पीएमजीएसवाई ब्रिडकुल के दो सहायक अभियंता नरेश कुमार और कनिष्ठ सहायक आशीष मलेठा को पहुंचना था।


फोटो कैप्सन: अ​धिकारियों से जवाब मांगते डीएम संदीप तिवारी।

लेकिन वे मौजूद नहीं रहे। जब उनसे पूछा गया तो वे जिले में मौजूद नहीं थे। साथ ही किसी अ​धिकारी से अवकाश लेकर भी नहीं गए थे।

जबकि आपदा को देखते हुए जिला​धिकारी ने सभी अ​धिकारियों को जिला न छोड़ने के निर्देश दिए थे। अ​धिकारियों के गैरहाजिर रहने पर डीएम ने एसडीएम गैरसैंण को दोनों अ​भियंताओं के ​खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए, जिस पर उपजिलाधिकारी गैरसैंण सोहन सिंह रांगड़ ने दोनों अभियंताओं के खिलाफ विभागीय कार्यों की अवेहलना करते हुए अपने कार्यों के प्रति लापरवाही और आपदा कार्यों का निर्वहन न करने पर धारा 223 बीएनएस व धारा 51 (2) और 56 आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 में मुकदमा दर्ज कर लिया।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!