मलबे के ढेर में जिंदगी तलाश: 16 घंटे बाद सुरक्षित निकले कुंवर सिंह, परिवार मलबे में दबा–

by | Sep 18, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

मलबे में दबे मकान के रोशनदान से चला कुंवर सिंह के सुरक्षित रहने का पता, एनडीआरएफ की टीम ने किया रेस्क्यू–

गोपेश्वर, 18 सितंबर 2025: नंदानगर ब्लॉक के कुंतली लगा फाली गांव में मलबे में दबे कुंवर सिंह 16 घंटे बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए हैं। एनडीआरएफ की टीम ने लेंटर को तोड़कर कुंवर सिंह को सुर​क्षित बचा लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन उनके परिवार को नहीं बचाया जा सका। पत्नी और दो जुडुवा बच्चे आपदा की भेंट चढ़ गए।

फाली लगा कुंतरी में बलवंत सिंह का परिवार है। उनके दो बेटों में एक बेटे का परिवार बाहर रहता है और दूसरा बेटा कुंवर सिंह पत्नी और दो जुड़वा बेटों के साथ यहां रहते थे। उन्होंने मजदूरी करके आपना घर बनाया। दोनों बच्चे विकास और विशाल (10 साल) सरस्वती शिशिु मंदिर में पढ़ते थे। बृहस्पतिवार तड़के पूरा परिवार घर में सो रहा था। परिवार को आपदा की भनक भी नहीं लगी और पूरा घर मलबे में दब गया। सुबह जब राहत और बचाव कार्य शुरू किए गए तो मकानों से मलबा हटाने पर बचाव कर्मियों को एक मकान से किसी की आवाज सुनाई दी। पता चला कि कुंवर सिंह के मकान से आवाज आ रही है। कमरे में एक रोशनदान खुला था जिससे कुंवर सिंह के अंदर होने का पता चला। जिसपर रेस्क्यू टीम ने तेजी से उन्हें बाहर निकालने का काम शुरू किया। अपराह्न करीब छह बजे कुंवर सिंह को बाहर निकाल लिया गया। कुंवर सिंह का आधा शरीर मलबे में दबा हुआ था। चेहरे पर भी मिट्टी रखी थी, लेकिन रोशन दान से उन्हें सांस लेने में मदद मिलती रही। कुंवर सिंह को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। उनकी पत्नी कांती देवी सहित दोनों बेटे मलबे में दबे हुए हैं।

आपदा के चलते फाली लगा कुंतरी, सरपाणी, धुर्मा और मोख में करीब 45 भवन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 15 गौशाला भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। चार पशुओं की मौत हुई है और 28 पशु लापता हैं। 10 घायलों को हेलीकॉप्टर से हायर सेंटर भेजा गया, दो का नंदानगर में उपचार चल रहा है। बचाव कार्यों में एनडीअरएफ के 27, एसडीआरएफ के 22, आईटीबीपी के 28, पुलिस के 20 व डीडीआरएफ के सात जवान लगे हुए हैं। नंदानगर और सेरा में राहत शिविर लगाए गए हैं। जहां प्रभवितों के रहने और खाने की व्यवस्था की गई है।

Latest News

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...

चमोली: 200 मुर्गियों से बदली तकदीर, सल्ला-रेतोली गांव की सुमन बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल–

रीप परियोजना के सहयोग से खड़ा किया सफल उद्यम, 200 मुर्गियों से हर माह 18 हजार रुपये तक की आय...
error: Content is protected !!