जनमानस की सुरक्षा सर्वाेपरि: आपदा की घड़ी में ग्राउंड जीरो पर उतरे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

by | Sep 19, 2025 | आपदा, चमोली | 0 comments

डीएम, एसएसपी ने मसूरी सड़क व वैली ब्रिज के सेफ्टी ऑडिट के उपरांत ही संचालित कराया देहरादून मसूरी आवागमन–

देहरादून, 18 सितंबर 2025: आपदा से उत्तराखंड राज्य त्रस्त है। जनमानस को राहत पहुंचाने और जनसुविधाओं को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ग्राउंड जीरो पर उतर गए हैं। मुख्यमंत्री ने अ​धिकारियों के साथ बैठक कर आपदा प्रभावितों को हर सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर अतिवृष्टि के कारण देहरादून-मसूरी रोड़ पर कुठालगेट के समीप क्षतिग्रस्त पुल के स्थान पर जिला प्रशासन द्वारा युद्वस्तर पर वैली ब्रिज का निर्माण कराया गया। वैली ब्रिज का निर्माण दो दिनों में विगत बुधवार रात्रि को ही पूरा किया गया।

जनमानस की सुरक्षा के दृष्टिगत मुख्यमंत्री के निर्देशों पर यातायात शुरू करने से पहले देहरादून मसूरी रोड पर स्थित सभी क्रोनिक जोन और वैली ब्रिज का सेफ्टी ऑडिट कराया जाना आवश्यक था। इस हेतु जिलाधिकारी सविन बंसल ने वैली ब्रिज का निर्माण करने के बाद उप जिलाधिकारी मसूरी के नेतृत्व में एआरटीओ, क्षेत्राधिकार पुलिस एवं लोनिवि अधीक्षण अभियंता की संयुक्त ऑडिट कमेटी गठित करते हुए मसूरी रोड पर सभी सभी क्रोनिक जोन और वैली ब्रिज का सेफ्टी ऑडिट कराया गया। जिलाधिकारी ने जनमानस की सुरक्षा के दृष्टिगत बिना सेफ्टी ऑडिट के ट्रैफिक चलने नहीं दिया।

मसूरी क्षेत्र से इमरजेंसी, मेडिकल आवश्यकता वाले 13 मरीजों को डीएम के निर्देशों पर ट्रांसशिपमेंट कराते हुए एम्बुलेंस से पहले ही देहरादून शिफ्ट कर दिया गया था। जिसमें 9 डाईलिसिस, 1 हार्ट अटैक, 1 हेडइंजरी, 1फैक्ट्रचरमेटाकाप्ल बोन, एआरडीएएस से पीड़ित 1 वर्ष के शिशु शामिल था। जनमानस की सुरक्षा के दृष्टिगत सेफ्टी ऑडिट सर्टिफिकेट मिलने के बाद जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने देहरादून-मसूरी रोड पर वाहनों के आवागमन की अनुमति दी। अनुमति मिलने के बाद देहरादून-मसूरी रोड पर वाहनों की आवाजाही सुचारू कर दी गई है।

बताते चलें कि विगत 16 सितंबर की रात्रि को अतिवृष्टि के कारण देहरादून-मसूरी रोड पर कई जगह खतरनाक क्रोनिक जोन बनने और कोठालगेट के समीप पुल क्षतिग्रस्त होने से मसूरी क्षेत्र का संपर्क कट गया था। जिलाधिकारी सविन बंसल ने तत्काल इस स्थान पर एसडीएम मसूरी एवं लोनिवि के सक्षम अधिकारियों को तैनात कर युद्धस्तर पर दो दिनों के भीतर वैली ब्रिज तैयार कराया गया।

मुख्यमंत्री के निर्देशों पर जनमानस की सुरक्षा के दृष्टिगत उक्त वैली ब्रिज और पूरे मसूरी सड़क का सेफ्टी ऑडिट कराने के बाद गुरुवार को देहरादून-मसूरी रोड पर वाहनों की आवाजाही सुचारू कर दी गई है।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!