चमोली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कंधे पर फूट-फूटकर रो पड़ी आपदा प्रभावित महिलाएं–

by | Sep 20, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

फोटो कैप्सन- मुख्यमंत्री के सीने से लगकर रो पड़ी आपदा प्रभावित महिलाएं-

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को वितरित किए पांच-पांच लाख के चेक, हरसंभव सहायता करने का दिया भरोसा–

नंदानगर, 20 सितंबर 2025: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को चमोली जनपद के नंदानगर के आपदाग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण कर आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया और प्रभावितों का हाल जाना। मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाते हुए कहा कि संकट की इस घडी में सरकार पूरी तरह से प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राहत कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुक़सान का विस्तृत आकलन करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख की सहायता राशि के चेक भी प्रदान किये।

मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित कुंतरीलगा फाली और कुंतरीलगासरपाणी गांव का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ ही धुर्मा, मोख, कुंडी, बांसबाड़ा और मोखमल्ला गांवों का हवाई सर्वेक्षण कर आपदा से नुकसान एवं राहत कार्यों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावितों से भेंट कर कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार पूरी तरह से प्रभावितों के साथ खड़ी है। प्रभावित क्षेत्रों में युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य संचालित किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन-जीवन को जल्द सामान्य करने के लिए राहत एवं बुनियादी सुविधाओं की बहाली के कार्यों को पूरी क्षमता व तत्परता से संचालित करने में निरंतर जुटे रहें। प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत एवं पेयजल की सुचारू आपूर्ति और सभी क्षेत्रों तक सड़क संपर्क बहाल करने के काम को प्राथकिता से पूरा किया जाय।

इस दौरान जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी ने आपदा से हुए नुकसान तथा राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। अब तक 12 घायल व्यक्तियों को हेलिकॉप्टर के माध्यम से हायर सेंटर रेफर किया गया है, जिनमें से एक घायल व्यक्ति को एम्स ऋषिकेश तथा 11 घायलों को मेडिकल कॉलेज श्रीनगर भेजा गया।

कुंतरी लगा फाली, सरपाणी, धुर्मा, सेरा एवं मोख में लगभग 45 भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं तथा 15 गौशालाएं भी नष्ट हुई हैं, वहीं इन क्षेत्रों में 8 पशु मृत एवं 40 पशु लापता बताए गए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में विस्तृत सर्वेक्षण का कार्य गतिमान है। प्रभावित लोगों को खाद्य सामग्री, आश्रय, स्वास्थ्य एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

इस दौरान जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक थराली भूपाल राम टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्तवाल, पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार, एसडीएम चमोली आरके पाण्डेय सहित जनपद के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...

चमोली: 200 मुर्गियों से बदली तकदीर, सल्ला-रेतोली गांव की सुमन बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल–

रीप परियोजना के सहयोग से खड़ा किया सफल उद्यम, 200 मुर्गियों से हर माह 18 हजार रुपये तक की आय...

रुद्रप्रयाग: नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध–

रुद्रप्रयाग:नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध-- पंजाब से...

घूनी, रामणी और पडेरगांव के ग्रामीण हुए एकजुट, अब आमरण अनशन की तैयारी–

तहसील प्रशासन को सौंपा अल्टीमेटम, कहा 30 जून तक नहीं मानी मांग तो एक जुलाई से शुरू कर देंगे अनशन...
error: Content is protected !!