चमोली जिला सहकारी बैंक ने कमाया 448 लाख का शुद्घ मुनाफा, पढ़ें पूरी खबर–

by | Sep 30, 2021 | चमोली, बैठक | 0 comments

गोपेश्वर। बृहस्पतिवार को गोपेश्वर में चमोली जिला सहकारी बैंक की 54वीं वार्षिक आम सभा आयोजित हुई। बैंक अधिकारियों ने बताया कि बैंक ने वित्तीय वर्ष 2020-21 में 448.55 लाख का मुनाफा कमाया। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में बैंक का सकल लाभ 1748.55 लाख और शुद्ध लाभ 448.55 लाख रहा। बताया कि वर्ष 2018-19 में बैंक का व्यवसाय 108729.96 लाख था जो साल 2019-20 में बढक़र 118995.59 लाख हो गया और 2020-21 में यह बढक़र 131406.17 लाख तक पहुंच गया। उन्होंने बैंक के बीते वित्तीय वर्ष और इस वित्तीय वर्ष का पूरा लेखा जोखा सामने रखा। उन्होंने कहा कि चमोली सहकारी बैंक लेनदेन और लाभ के मामले में पूरे प्रदेश में नंबर एक पर है।

उन्होंने बताया कि बैंक का गोपेश्वर में एक एटीएम है, जबकि बैंक की शाखाओं जोशीमठ, नंदप्रयाग, कर्णप्रयाग, रुद्रप्रयाग और गुप्तकाशी में एटीएम लगाने की प्रक्रिया चल रही है। बैंक की दूरस्थ २० शाखाओं में माइक्रो एटीएम लगाए जा चुके हैं। बैठक में बैंक के भविष्य को लेकर कई योजनाओं और कार्यों के प्रस्ताव पारित किए गए। आम सभा में मुख्य अतिथि बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा कि जिला सहकारी बैंक की लगातार प्रगति बताती है कि वह लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरा है। कहा कि वह बैंक को पूरा सहयोग देते रहेंगे। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, जिला भेषज संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र असवाल, पूर्व बीकेटीसी अध्यक्ष अनसूया प्रसाद भट्ट, महिला आयोग की उपाध्यक्ष पुष्पा पासवान, सुरेश डिमरी, प्रेम बल्लभ भट्ट, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी, बैंक के महाप्रबंधक रामपाल सिंह, सुशील झिंक्वाण, उप महाप्रबंधक धीर सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान रूद्रप्रयाग में बैंक का पृथक कार्यालय खोलने पर भी चर्चा हुई। साथ ही समितियों की ओर से वसूली पर भी जोर दिया गया। 

Latest News

चमोली: पुलिस अधीक्षक चमोली ने मासिक अपराध गोष्ठी में की अपराधों की समीक्षा–

उत्त्कृष्ठ कार्य करने पर पुलिस अ​धिकारियों और कर्मियों को किया सम्मानित-- गोपेश्वर, 25 अगस्त 2026:...

चमोली: लंगसी गांव में हुआ माता इंद्रामति की डोली का भव्य स्वागत–

ढोल-दमाऊं की थाप पर झूमी माता की डोली, श्रद्धालुओं ने की विशेष पूजा-अर्चना-- पीपलकोटी, 25 अगस्त...

चमोली: गोपेश्वर में श्रमिक किट लेने उमड़ी भीड़, दिनभर रही मारामारी–

500 श्रमिकों को बुलाया था, पहुंच गए एक हजार से अधिक, सीडीओ ने सभी को किट देने के दिए निर्देश...

पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने में तेजी लाएं: जिलाधिकारी–

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा, पात्र परिवारों को लाभ दिलाने के निर्देश-- गोपेश्वर, 24 अगस्त...

चमोली: मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना से महिलाओं को मिल रहा स्वरोजगार का मंच–

नीरजा पंवार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वर्चुअल माध्यम से किया संवाद, स्वरोजगार के कार्य...

चमोली: शराब की दुकान में हंगामा करने के आरोपी को कोर्ट ने किया बरी–

न्यायिक मजिस्ट्रेट चमोली हिना कौसर की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में आरोपी दिलवर सिंह कुंवर को किया...

चमोली: राजीव गांधी गौरव अवार्ड से सम्मानित हुए मानवा​धिकारएसो​सिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया गया सम्मानित-- गोपेश्वर। अंतरराष्ट्रीय समरसता...

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...
error: Content is protected !!