आस्था: बारिश का सिलसिला थमने पर चारधाम यात्रा के साथ ही आदिबदरी में पहुंचने लगे श्रद्धालु–

by | Sep 20, 2025 | आस्था, चमोली | 0 comments

आदिबदरी में पहुंचे वि​भिन्न क्षेत्रों के तीर्थयात्रियों ने किए मंदिर के दर्शन, विष्णुसहस्रनाम का पाठ किया,

आदिबदरी, 20 सितंबर 2025: पिछले जून माह से ही रुक-रुककर हो रही बारिश से चमोली जनपद में तीर्थाटन पर भी बुरा असर पड़ा है। चारधाम यात्रा के साथ ही अन्य धार्मिक स्थलों पर भी तीर्थयात्रियों का पहुंचना कम हो गया था। अब बारिश का सिलसिला कम होने पर तीर्थयात्रियों का पहुंचना भी शुरू हो गया है।

दिल्ली, हरिद्वार की ट्रेवल एजेंसियों द्वारा पंच बदरी यात्रा पैकेज के अंतर्गत हर दिन बड़ी संख्या में विशेष रूप से साऊथ के तीर्थयात्री आदिबदरी के दर्शनों को पहुंचने लगे हैं। शनिवार को आंध्रप्रदेश, गुजरात के तीर्थयात्रियों ने आदिबदरी नाथ के दर्शन किए।

आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा, हैदराबाद, तिरुपति बाला के 80 तीर्थयात्रियों के दल ने व गुजरात कच्छ, भुज के 45 तीर्थयात्रियों के दल ने आदिबदरी नाथ के दर्शन किए व मंदिर परिसर में विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ किया साथ ही मंदिर के पुजारी चक्रधर थपलियाल से प्रथम बद्री आदिबदरी के महात्म्य के बारे में जानकारी ली। आंध्रप्रदेश दल के नरसिंहराव,पदमजा, नंदकिशोर,कृष्णा स्वामी,

वैंकटरमण ने बताया कि अभी तक उनकी यात्रा सुखद रही ।इसके अलावा निजी वाहनों से भी बड़ी संख्या में तीर्थयात्री यहां पहुंच रहे हैं। इसके अलावा बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब में भी तीर्थयात्रियों के पहुंचने का सिलसिला शुरूहो गया है।

Latest News

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
error: Content is protected !!