चमोली: तीन दिन बाद आपदा प्रभावित धुर्मा गांव पहुंचे जिला​धिकारी संदीप तिवारी, प्रभावितों की ली सुध–

by | Sep 20, 2025 | आपदा, चमोली | 0 comments

धुर्मा सड़क अवरुद्ध होने के कारण कोई भी अ​धिकारी नहीं पहुंच पाया था धुर्मा गांव, गांव में 32 आपदा प्रभावित परिवार–

नंदानगर, 20 सितंबर 2025: आपदा प्रभावित धुर्मा गांव की सड़क वाहनों के लिए खुलने के बाद शनिवार को जिला​धिकारी संदीप तिवारी धुर्मा गांव पहुंचे और अपदा प्रभावितों का हालचाल जाना। धुर्मा गांव में अभी भी प्रीतम सिंह और विक्रम सिंह मलबे में दबे हुए हैं। ग्रामीणों ने मलबा हटाने के लिए बड़ी मशीनों को लगाने की मांग की है। सा​िा ही गांव को विस्थापित करने की मांग की है। गांव में 32 आपदा प्रभावित परिवार हैं।

चमोली जिला प्रशासन की ओर से आपदा प्रभावित धुर्मा गांव के लिए राहत सामग्री वितरित की गई। लेकिन सड़कबा​धित होने के कारण यहां कोई नहीं जा पा रहे थे। शनिवार को धुर्मासड़क खुल गई है।

गांव में कोई भी मकान ऐसा नहीं बचा है, जहां ग्रामीण रात को निवास कर सके। मकान और गौशाला मलबे में दब गए हैं। गांव के मंगल सिंह और धीरज सिंह का कहना है कि आपदा से गांव त्रस्त है। सड़क, बिजली, पानी की सेवा ठप पड़ी है। स्वास्थ्य की सुविधा भी नहीं मिल रही है। गोशालाओं में मवे​शी भी बढ़ी संख्या में दबे हैं। वहीं, आपदा ने ग्रामीणों का रोजगार भी छीन लिया है।

गांव के मंगल सिह ने रोजगार के लिए मछली का तालाब बनाया था। यहां मछलियों का उत्पादन भी होने लग गया था। लेकिन बादल फटने के बाद गांव में आए मलबे में तालाब भी क्षतिग्रस्त हो गया है। उन्होंने मछली के तालाब को बनाने में दस लाख रुपये खर्च किए थे।

Latest News

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...

चमोली: जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर घरेलु गैस उपलब्धता का लिया जायजा–

गैस वितरण प्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने हेतु आपूर्ति विभाग को रोस्टर प्रणाली को व्यवस्थित...

चिपको महोत्सव: अपर आयुक्त रहे स्वर्गीय हरक सिंह समेत छह लोगों को मिला गौरा देवी सम्मान–

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चिपको महोत्सव संपन्न, पुरस्कार वितरित हुए-- जोशीमठ, 27 मार्च...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की ​शिष्टाचार भेंट–

उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकर द्वारा दिए जा रहे सहयोग व मार्गदर्शन के लिए जताया आभार...

हादसा: तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक सवार की मौत, आठ घायल–

चालक, परिचालक को भी लगी चोटें, कुमाऊं मोटर्स ओनर्स यूनियन की है बस, पुलिस व एसडीआरएफ की टीमों ने...

चमोली: कनोल गांव में इंटरमीडिएट विद्यालय खुलने के आसार बढ़े–

​शिक्षा निदेशालय में उच्च अ​धिकारियों से मिला गांव का प्रतिनि​धि मंडल, विद्यालय उच्चीकरण के...

चमोली: जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत हुए वि​भिन्न कार्यक्रम–

पिछले तीन दिनों से आयोजित हो रहे कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जमाया रंग-- “जन-जन की सरकार, 4...

चमोली: पत्थर से फोड़ा भाई का सिर, अदालत ने दोषी पाते हुए एक साल की सजा सुनाई–

न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज (जूनियर डिविजन) थराली देवांश राठौर की अदालत ने सुनाया फैसला, पढ़ें पूरा...

चमाेली: पोखरी में पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन–

लोगों ने कहा पानी आपूर्ति बा​धित होने से रोजमर्रा के कार्यों पर भी पड़ रहा प्रभाव, शीघ्र जलापूर्ति...
error: Content is protected !!