धर्म-कर्म: सदगुरु स्वामी कृष्णानंद महाराज पहुंचे बदरीनाथ धाम, उमड़ा भक्तों का सैलाब, किया फूल मालाओं से स्वागत–

by | Sep 20, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

सदगुरु आश्रम में दिनभर सदगुरु स्वामी कृष्णानंद महाराह के दर्शनों को लगा रहा भक्तों का तांता, बदरीनाथ धाम के किए दर्शन–

बदरीनाथ, 20 सितंबर 2025: बदरीनाथ धाम में छह माह तक निशुल्क भंडारे से श्रद्धालुओं की सेवा जिनके सानिध्य में होती है वे सदगुरु स्वामी कृष्णानंद महाराज जी शनिवार को अपने सैकड़ों भक्तों के साथ बदरीनाथ धाम में पहुंच गए हैं। बदरीनाथ में श्रद्धालुओं ने कृष्णानंद स्वामी का फूल मालाओं से स्वागत किया। प्रतिवर्ष चारधाम यात्रा के दौरान सदगुरु स्वामी बदरीनाथ धाम पहुंचते हैं।

शनिवार को ज्योतिर्मठ से सुबह दस बजे कृष्णानंद महाराज ने बदरीनाथ धाम के लिए प्रस्थान किया। वे अपराह्न दो बजे बदरीनाथ पहुंचे। धाम में छह माह तक स्वामी के निर्देशन में निशुल्क भंडारा आयोजित होता है। उन्होंने सबसे पहले बदरीनाथ मंदिर के दर्शन किए।

बदरीनाथ साधु समाज के अध्यक्ष विनोद आनंद स्वामी ने बताया कि सदगुरु स्वामी कुछ दिनों बदरीनाथ धाम में प्रवास करेंगे। उनके साथ आचार्य विशाल स्वामी, परमाचार्य आशा उपाध्याय के साथ ही विभिन्न राज्यों के 150 से अधिक श्रद्धालु भी बदरीनाथ धाम पहुंचे हैं। सदगुरु स्वामी कुछ समय के लिए बदरीनाथ धाम में प्रवास कर सत्संग करेंगे। सदगुरु स्वामी का बदरीनाथ धाम से गहरा लगाव है।

देश के वि​भिन्न राज्यों में सत्संग करने के बाद स्वामी श्री बदरीनाथ धाम की यात्रा पर पहुंचते हैं। वे यहां कुछ दिनों तक भगवान की भ​क्ति में लीन रहते हैं। भक्तगण उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं।

Latest News

चमाेली: गोपेश्वर में जल्द शुरू होगा चार बेड का डायलेसिस सेंटर–

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने वीडियो जारी कर कहा, जल्द संचालित होगा डायलेसिस सेंटर-- गोपेश्वर, 04 जून...

चमोली: बीडीसी बैठक में ही धरने पर बैठा ग्राम प्रधान, जिला​धिकारी के आश्वासन पर हुए शांत–

जिला​धिकारी ने बीडीसी प्रस्तावों एवं शिकायतों की अनुपालन आख्या ना देने पर कारण बताओ नोटिस जारी...

मानवता के मूल्यों को अपनाने का आह्वान, बदरीनाथ-हेमकुंड यात्रा मार्ग पर शुरू हुआ धर्म-अर्थ आंदोलन–

भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल ने किया आह्वान-- गोपेश्वर, 03 जून 2026:...

चमोली: अभिभावक और छात्र नंदानगर से गोपेश्वर तक निकालेंगे पैदल मार्च–

राजकीय इंटर कॉलेज चौनघाट में विज्ञान संकाय के संचालन की मांग पर दस दिन से आंदोलन कर रहे अभिभावक...

हादसा: नरकोटा के पास वाहन दुर्घटना, पांंच लोग घायल, जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा–

एनएच अधिकारियों को तत्काल मलबा हटाने और सड़कचौड़ीकरण के दिए निर्देश-- रुद्रप्रयाग, 03 जून 2026: जनपद...

चमोली: मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति समीक्षा में अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश–

मुख्य विकास अ​धिकारी डॉ. अ​भिषेक त्रिपाठी ने ली अ​धिकारियों की बैठक, पांच साल में सीएम ने की 166...

देश के शीर्ष 50 जिलाधिकारियों में शामिल हुए विशाल मिश्रा–

उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यशैली और जनहित के प्रति समर्पण से राष्ट्रीय फलक पर चमके रुद्रप्रयाग के...

चमोली: उप वन क्षेत्राधिकारी राय सिंह कुंवर को दी भावभीनी विदाई–

अ​धिकारी, कर्मचारी और परिजन हुए सेवानिवृत्त समारोह में शामिल, सम्मानित किया-- गोपेश्वर, 31 मई 2026:...

चमोली: एनटीपीसी तपोवन में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का सफल एवं जनभागीदारीपूर्ण आयोजन–

कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख अजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व, मार्गदर्शन में आयोजित हुआ स्वच्छता...
error: Content is protected !!