निरीक्षण: बीकेटीसी के मुख्य कार्या​धिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने किया बदरीनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण–

by | Sep 24, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

बीकेटीसी के नवनिर्मित कार्यालय का किया शुभारंभ, पूजा-अर्चना में भी किया प्रतिभाग–

बदरीनाथ, 24 सितंबर 2025: बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) मुख्य कार्याधिकारी/ कार्यपालक मजिस्ट्रेट विजय प्रसाद थपलियाल ने आज श्री बदरीनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओंं का निरीक्षण किया उन्होंने दर्शन पंक्ति, पूजा काउंटर, भंडार कक्ष, कार्यालय, प्रसाद काउंटर का निरीक्षण किया।

उन्होंने बदरीनाथ मंदिर परिसर में नवरात्रि पूजा पांडाल में मां दुर्गा, माता लक्ष्मी,देवी उर्वशी के दर्शन किये। इससे पहले मुख्य कार्याधिकारी ने पूजा-अर्चना एवं हवन यज्ञ पश्चात बीकेटीसी के नवनिर्मित कार्यालय कक्षों का शुभारंभ किया।

मुख्य कार्याधिकारी/ कार्यपालक मजिस्ट्रेट विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी तथा पदाधिकारियों के दिशा- निर्देश पर बदरी-केदार यात्रा निर्बाध गति से चल रही है आपदा के दौरान यात्रा में आंशिक अवरोध आया वर्तमान में सड़क यात्रा मार्ग सुचारू है।

नवरात्र के दौरान तीर्थयात्रियों का श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ धाम में निरंतर आगमन हो रहा है अभी तक 2936955तीर्थ यात्रियों ने श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ धाम के दर्शन कर लिए है जिसमें से 1374655 तीर्थयात्री श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंचे।

इससे पहले मुख्य कार्याधिकारी मंदिर के समीप बीकेटीसी के नवनिर्मित कार्यालय कक्ष का पूजा-अर्चना तथा हवन यज्ञ पश्चात कार्यालय का शुभारंभ किया। धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, आशीष उनियाल ने पूजा-अर्चना हवन संपन्न किया।

इस अवसर पर ईओ नगर पंचायत सुनील पुरोहित, थाना प्रभारी नवनीत भंडारी, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, प्रभारी मंदिर अधिकारी राजेंद्र सेमवाल, मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़, विश्वनाथ, भंडार प्रभारी संजय तिवारी, संजय भंडारी विकास सनवाल, हरीश जोशी, सत्येंद्र झिंक्वाण आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...
error: Content is protected !!