पोखरी। जनप्रतिनिधियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी में अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने और रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती की मांग की है। उन्होंंने इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. केके अग्रवाल को ज्ञापन भेजा है। कहा गया कि क्षेत्र के मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए कर्णप्रयाग, रुद्रप्रयाग और श्रीनगर तक जाना पड़ता है। कांग्रेस के विधि प्रकोश्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता देवेंद्र बर्त्वाल, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष महेंद्र प्रकाश सेमवाल, भाजपा नगर मंगल अध्यक्ष जितेंद्र सती, सस्ता गल्ला विक्रेता संघ के अध्यक्ष रमेश चौधरी, मंगल सिंह नेगी, वीरबल सिंह, जीत सिंह और सामाजिक कार्यकर्ता देवी प्रसाद थपलियाल ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी में डाक्टरों की तो तैनाती हो रखी है, लेकिन अल्ट्रासाउंड जांच की व्यवस्था नहीं होने से मरीजों को बाहर रेफर करना पड़ता है। ऐसे कई बीमारी होती है जिसमें अल्ट्रासाउंड की जरूरत होती है, ऐसे में मरीज इसके लिए कर्णप्रयाग, रुद्रप्रयाग और श्रीनगर की दौड़ लगाते हैं। कहा कि कुछ साल पहले यहां पर मशील लगाई गई, लेकिन रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं होने से मशीन का उपयोग नहीं हो पा रहा था, जिसके चलते मशीन को जोशीमठ सीएचसी में शिफ्ट कर दिया गया।
पोखरी- इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नहीं अल्ट्रासाउंड मशीन, भटक रहे मरीज–
by laxmi Purohit | Sep 30, 2021 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

Latest News
सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...
एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...
56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...
बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...
न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और आलोक महरा ने बताया निःशुल्क कानूनी सहायता का महत्व-- गोपेश्वर, 27...
भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...
भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...
होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...
बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...
