हमला: चमोली में भालू ने चार महिलाओं पर एक साथ किया हमला, लहुलुहान हुई महिलाएं–

by | Sep 26, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, भालू को जंगल की ओर भगाया, देर शाम को चौक में एक साथ बैठी थी महिलाएं–

नंदानगर, 26 सितंबर 2025: ल्वाणी गांव में बृहस्पतिवार को देर शाम अपने घर के आंगन में बैठी चार महिलाओं पर भालू ने हमला कर दिया। महिलाओं के चिल्लाने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने भालू को जंगल की ओर भगाया। लहूलुहान हुई महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ल्वाणी गांव की पूजा देवी, बीना देवी, तुलसी देवी और सांवली देवी बृहस्पतिवार को देर शाम करीब साढ़े छह बजे बीना देवी के घर के चौक में बैठी थी। इसी दौरान वहां भालू आ धमका। भालू ने महिलाओं पर हमला कर दिया। भालू के हमला करने से महिलाएं चिल्लाने लगी, जिस पर आसपास के लोग भी इकटठा हो गए। लोगों ने पत्थर और डंडे से भालू को भगा दिया, लेकिन महिलाएं बूरी तरह से घायल हो गई।

ग्राम प्रधान गजेंद्र ​सिंह और त्रिलोक सिंह ने वन विभाग से क्षेत्र में वन कर्मियों की लंबी दूरी की गश्त करवाने और भालू को खदेड़ने की मांग उठाई।

Latest News

चमाेली: गोपेश्वर में जल्द शुरू होगा चार बेड का डायलेसिस सेंटर–

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने वीडियो जारी कर कहा, जल्द संचालित होगा डायलेसिस सेंटर-- गोपेश्वर, 04 जून...

चमोली: बीडीसी बैठक में ही धरने पर बैठा ग्राम प्रधान, जिला​धिकारी के आश्वासन पर हुए शांत–

जिला​धिकारी ने बीडीसी प्रस्तावों एवं शिकायतों की अनुपालन आख्या ना देने पर कारण बताओ नोटिस जारी...

मानवता के मूल्यों को अपनाने का आह्वान, बदरीनाथ-हेमकुंड यात्रा मार्ग पर शुरू हुआ धर्म-अर्थ आंदोलन–

भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल ने किया आह्वान-- गोपेश्वर, 03 जून 2026:...

चमोली: अभिभावक और छात्र नंदानगर से गोपेश्वर तक निकालेंगे पैदल मार्च–

राजकीय इंटर कॉलेज चौनघाट में विज्ञान संकाय के संचालन की मांग पर दस दिन से आंदोलन कर रहे अभिभावक...

हादसा: नरकोटा के पास वाहन दुर्घटना, पांंच लोग घायल, जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा–

एनएच अधिकारियों को तत्काल मलबा हटाने और सड़कचौड़ीकरण के दिए निर्देश-- रुद्रप्रयाग, 03 जून 2026: जनपद...

चमोली: मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति समीक्षा में अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश–

मुख्य विकास अ​धिकारी डॉ. अ​भिषेक त्रिपाठी ने ली अ​धिकारियों की बैठक, पांच साल में सीएम ने की 166...

देश के शीर्ष 50 जिलाधिकारियों में शामिल हुए विशाल मिश्रा–

उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यशैली और जनहित के प्रति समर्पण से राष्ट्रीय फलक पर चमके रुद्रप्रयाग के...

चमोली: उप वन क्षेत्राधिकारी राय सिंह कुंवर को दी भावभीनी विदाई–

अ​धिकारी, कर्मचारी और परिजन हुए सेवानिवृत्त समारोह में शामिल, सम्मानित किया-- गोपेश्वर, 31 मई 2026:...

चमोली: एनटीपीसी तपोवन में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का सफल एवं जनभागीदारीपूर्ण आयोजन–

कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख अजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व, मार्गदर्शन में आयोजित हुआ स्वच्छता...
error: Content is protected !!