चमोली: अपने घर जा रहा युवक नदी में बहा, दो दिन बाद भी नहीं मिला सुराग–

by | Sep 26, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

नदी पर पुल न होने के कारण नदी पार कर रहा युवक बहा, दो अन्य साथी बालबाल बचे, ढूंढखोज करने पर भी नहीं मिला युवक–

नंदानगर, 26 सितंबर 2025: नंदानगर विकास खंड के सुतोल गांव का युवक नदी के तेज बहाव में बह गया। ग्रामीणों ने उसकी काफी ढूंढखोज भी की, लेकिन नदी के ऊफान पर बहने से युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

जानकारी के अनुसार, 24 सितंबर को सुतोल गांव का नरेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय नारायण सिंह, उम्र 28 साल अपने गांव से सुगड़ नामक तोक से तातड़ा जा रहा था, उसे क्षेत्र में नदी को पार करना था, नदी पर पुल न होने के कारण वह नदी से जा रहा था, अचानक पांव फिसलने के कारण वह नदी के तेज बहाव में बह गया। उसके साथ दो अन्य युवक भी मौजूद थे।

उन्होंने घटना की सूचना अन्य ग्रामीणों को दी। उन्होंने खुद भी नरेंद्र को बचाने का प्रयास किया, लेकिन अभी तक भी उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। ग्रामीणों ने जिला​धिकारी से एसडीआरएफ और गोताखोर टीम ने नरेंद्र की खोजबीन करने की मांग उठाई है।

Latest News

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...

चमोली: सजने लगा मां नंदा का धाम सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर, गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा मंदिर–

3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...

चमोली: ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर बाल वैज्ञानिकों ने दिए अपने टिप्स–

वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...

चमोली: देश के प्रथम गांव माणा से शुरू हुआ स्व-गणना प्रक्रिया–

प्रगणक और सुपरवाइजर 30 सितंबर तक घर-घर जाकर करेंगे मैपिंग एवं जनगणना संबंधी कार्य-- गोपेश्वर, 02...
error: Content is protected !!