चमोली: चमोली जनपद में उच्च ​शिक्षा के सबसे बड़े केंद्र गोपेश्वर में नहीं हो पाएंगे छात्रसंघ चुनाव–

by | Sep 27, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

पहली बार छात्रसंघ चुनाव प्रक्रिया से दूर रहेगा पीजी कॉलेज गोपेश्वर, कॉलेज में हो रहे बवाल के बाद कॉलेज प्रशासन ने लिया निर्णय–

गोपेश्वर, 27 सितंबर 2025: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में छात्रसंघ चुनाव स्थगित किए गए हैं। शनिवार को जब श्रीदेव सुमन विवि के अन्य कॉलेजों में छात्रसंघ का गठन होगा तब पीजी कॉलेज गोपेश्वर में पुलिस की सुरक्षा में कक्षाओं का संचालन होता रहेगा।

पहली बार ऐसा हाे रहा है जब अन्य जगह छात्रसंघ चुनाव की प्रक्रिया चल रही है और पीजी कॉलेज गोपेश्वर इससे दूर रहेगा। यहां छात्रसंघ का गठन होगा या नहीं इसको लेकर भी संशय बना हुआ है। विवि स्तर पर ही इसको लेकर निर्णय लिया जाना है।

श्रीदेव सुमन विवि की ओर से जारी छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत पीजी कॉलेज गोपेश्वर में भी सभी तैयारियां हो गई थी। सोमवार को छात्रसंघ के लिए आवेदन फार्म भी बंटने शुरू हो गए थे। तभी एनएसयूआई के अध्यक्ष पद के दावेदार किशन सिंह का परीक्षा परिणाम विवि से निरस्त किए जाने पर छात्र भड़क गए। उन्होंने प्राचार्य कक्ष में जमकर हंगामा किया। कार्यालय में तोड़फोड़ की।

विवाद बढ़ने पर कॉलेज प्रशासन ने ऐसे हालात में छात्रसंघ चुनाव कराने से हाथ खड़े कर दिए और चुनाव स्थगित कराने के संबंध में विश्वविद्यालय को पत्र भेज दिया। प्राचार्य की शिकायत पर गोपेश्वर थाने में किशन सिंह सहित करीब 35 छात्र-छात्राओं पर मुकदमा भी दर्ज किया गया। दो दिनों तक कॉलेज को बंद रखा गया। बृहस्पतिवार को पीएसी और पुलिस की मौजूदगी में कक्षाओं का संचालन शुरू हुआ।

अब शनिवार को अन्य महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की प्रक्रिया संपन्न होगी, लेकिन पीजी कॉलेज इससे दूर रहेगा। पीजी कॉलेज गोपेश्वर के इतिहास में यह पहली बार हो रहा है जब छात्रसंघ चुनाव में वह प्रतिभाग नहीं कर रहा है। पिछले साल पूरे प्रदेश में कहीं भी छात्रसंघ चुनाव नहीं हुए थे, उसे छोड़ दिया जाए तो बाकी समय जब भी छात्रसंघ चुनाव कराए गए तो गोपेश्वर में भी निर्धारित समय पर चुनाव हुए और छात्रसंघ का गठन किया गया।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!