बिग ब्रेकिंग: चमोली में स्कूल के गेट पर छात्र से अपनी लग्जरी कार धुलवाने पर गुरुजी सस्पेंड–

by | Sep 27, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

स्कूल की टंकी से लगाया गया था रबड़ का पाइप, गाड़ी को धोने में लगा था छात्र, पढ़ें पूरी खबर–

थराली, 27 सितंबर 2025: चमोली जनपद के थराली विकास खंड के एक उच्च प्राथमिक विद्यालय के गेट पर अपनी लग्जरी कार को छात्र से धुलवाने के चक्कर में गुरुजी को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा। छात्र के गाड़ी धोने की वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई, वैसे ही ​मुख्य​शिक्षाअ​धिकारी ने गुरुजी को सस्पेंड कर दिया।

दरअसल, हर माह के अंतिम शनिवार को विद्यालयों में बैगलेस डे होता है। यानि बच्चों की पढ़ाई नहीं होगी, अन्य खेल व शैक्ष​णिक एक्टीविटी होंगी। इसी क्रम में एक वीडियो शनिवार को तेजी से वायरल हुआ। जिसमें दिखाया गया कि राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गोठिंडा, विकासखंड थराली चमोली के गेट पर एक छात्र पूरी तन्मयता के साथ रबड़ का पाइप लगाकर कार को धोने में लगा था।

यह कार विद्यालय के गुरुजी की बताई जा रही है। एक व्य​क्ति ने इसकी वीडियो बना ली। जब गुरुजी ने वीडियो बनते देखी तो वे भी मौके पर पहुंच गए और वीडियो न बनाने का आग्रह किया। लेकिन पूरी वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गई।

जब इसकी भनक थराली के खंड ​शिक्षाअ​धिकारी भूपेंद्र सिंह को लगी तो उन्होंने मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी से इस संबंध में बात की। जिस पर मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी धर्म सिंह रावत ने तत्काल सहायक अध्यापक घनश्याम तिवारी को सस्पेंड करने के आदेश दे दिए। विद्यालय के गेट पर छात्र से कार धुलवाने की इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि इसीलिए लोग अपने पाल्यों का सरकारी विद्यालयों में दा​खिला नहीं करवा रहे हैं। जनप्रतिनि​धियों ने भी इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो ​शिक्षामंत्री तक भी पहुंच गई है।  जिला शिक्षा अधिकारी (प्राशि) धर्म सिंह रावत ने बताया कि राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जूनीधार के सहायक अध्यापक घनश्याम तिवारी को उपशिक्षा अधिकारी (प्राशि) थराली के कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। मामले की जांच उपशिक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह को सौंप दी गई है। जांच अधिकारी से एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट तलब की गई है।

Latest News

जय बदरीनाथ: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बदरीनाथ धाम के कपाट–

आस्था और उल्लास से गूंजा धाम, 15 हजार श्रद्धालुओं ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन-- बदरीनाथ, 23 अप्रैल...

चमोली: जिलाधिकारी ने लिया बदरीनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा, श्रद्धालुओं से लिया फीडबैक–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने कहा, बदरीनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई असुविधा-- बदरीनाथ...

उत्तराखंड: जयकारों के साथ केदारनाथ धाम के कपाट खुले, सीएम धामी ने की पूजा–

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा केदारनाथ धाम, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन...

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...
error: Content is protected !!