सख्ती: मुख्यमंत्री के निर्देश पर मिलावटखोरों के ​खिलाफ हुई ताबड़तोड़ छापेमारी–

by | Sep 29, 2025 | कार्रवाई, देहरादून | 0 comments

खाद्य सुरक्षा एवं औष​धि प्रशासन विभाग की ओर से चलाया गया विशेष अ​भियान, दुकानों में मिलावटी सामान किया नष्ट–

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों के खिलाफ प्रदेश भर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

स्वास्थ्य सचिव एवं आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि आमजन को शुद्ध व सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी जिलों के अधिकारियों को सख़्त निर्देश दिए कि खाद्य कारोबार में लापरवाही और मिलावटखोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि मिलावटखोरों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। प्रदेश भर में अभियान निरंतर और कड़ाई से जारी रहेगा ताकि आमजन तक केवल शुद्ध, सुरक्षित एवं गुणवत्तापरक खाद्य सामग्री ही पहुँच सके।

कुमाऊँ मण्डल के नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चम्पावत जिलों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान लगभग 200 खाद्य नमूने जांच हेतु संग्रहित किए गए। निरीक्षण के दौरान 100 किलो से अधिक अनुचित खाद्य सामग्री जप्त कर नष्ट की गई।

कुल 252 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया और दोषी पाए गए कारोबारियों पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई। इसके साथ ही करीब 180 खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण भी दिया गया। नवरात्रि पर्व को देखते हुए व्यापारियों व व्यापार संगठनों के बीच जन-जागरूकता गोष्ठियां आयोजित की गईं, जिनमें सुरक्षित और गुणवत्तापरक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया गया।

गढ़वाल मण्डल में 27 सितम्बर को बड़े पैमाने पर निरीक्षण और सैंपलिंग की गई। जनपद उत्तरकाशी में 08 निरीक्षण किए गए और 02 नमूने लिए गए। टिहरी में 02 निरीक्षण, रुद्रप्रयाग में 03 निरीक्षण तथा चमोली में 04 निरीक्षण किए गए।

जनपद देहरादून में 03 निरीक्षण किए गए और 02 नमूने एकत्र किए गए। हरिद्वार जिले में 02 निरीक्षण हुए। पौड़ी जिले में 03 निरीक्षण किए गए। श्रीनगर में सबसे बड़ी कार्रवाई हुई, जहाँ 18 निरीक्षण किए गए और 11 नमूने संकलित किए गए। इसके अतिरिक्त नैनीताल (गढ़वाल सीमा क्षेत्र) में भी 02 नमूने लिए गए।

त्योहारी मौके पर मिलावट की शिकायतों के चलते 27 सितम्बर की शाम लगभग 7 बजे भगवानपुर ब्लॉक के नन्हेड़ा अनंतपुर गांव में खाद्य सुरक्षा एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई की।

इस कार्रवाई का नेतृत्व उपायुक्त गढ़वाल मण्डल राजेन्द्र सिंह रावत ने किया। उनके साथ अभिहित अधिकारी हरिद्वार महिमानंद जोशी, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेन्द्र पांडे (रुड़की), खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार (भगवानपुर) तथा पुलिस बल मौजूद रहा।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!