अवसर: गोपेश्वर में आयोजित हुआ रोजगार मेला, 120 युवाओं ने किया प्रतिभाग, 49 की लगी नौकरी–

by | Sep 29, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग ने आयोजित किया रोजगार मेला, युवा-युवतियों को दिया रोजगार–

गोपेश्वर, 29 सितंबर 2025: कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अन्तर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, चमोली गोपेश्वर द्वारा सोमवार को जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में रोजगार मेले का सफल आयोजन किया गया। इस मेले का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को निजी कंपनियों एवं संस्थानों से जोड़कर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना रहा।

रोजगार मेले में कुल 370 रिक्तियों के सापेक्षप्रतिभाग करने वाले 120 को युवक-युवतियों स्वरोजगार एवं ट्रेनिंग हेतु जानकारी प्रदान की गई साथ ही, विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा कुल 49 युवाओं को विभिन्न नियोजकों द्वारा शार्ट लिस्ट किया गया। जिसमें सिपैंट, देहरादून से आए आशीष चौबे ने मशीन ऑपरेटर ट्रेनी हेतु 10 युवाओं को, टाटा स्ट्राइव स्किल डेवलपमेंट सेंटर गोपेश्वर के विनोद ने हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में ट्रेनी हेतु 2 युवाओं को, सी.आई.आई.(ब्लिंकिट) के दया किशन ने 13 युवाओं को तथा स्किल्जडेस्कप्रा.लि. नोएडा के साजिद खान ने असेम्बली ट्रेनी पद हेतु 24 युवाओं को शॉर्टलिस्ट किया। इस प्रकार रोजगार मेले में विभिन्न नियोजकों द्वारा कुल 49 युवाओं शार्ट लिस्ट किया गया।

रोजगार मेले के संचालन में जिला सेवायोजन कार्यालय चमोली की प्रा. सेवायोजन अधिकारी अर्चना सजवाण, अमित सिंह नेगी तथा अन्य कार्मिकों का विशेष सहयोग रहा। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले युवाओं ने इसे रोजगार एवं प्रशिक्षण की दिशा में उपयोगी पहल बताया।

Latest News

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...
error: Content is protected !!