चमोली: जल्द सड़क खोले ब्रिडकुल, नहीं तो परियोजना प्रबंधक पर होगा केस दर्ज–

by | Oct 5, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

सात दिन से बंद पड़ी बिरही-निजमुला सड़क को खोलने में ब्रिडकुल दिखा रहा लापरवाही, प्रशासन ने दी कार्रवाई की चेतावनी–

गोपेश्वर, 05 अक्टूबर 2025: बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर रविवार को सातवें दिन भी वाहनों की आवाजाही सुचारु नहीं हो पाई है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी/अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने बिरही-निजमुला सड़क की कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल के परियोजना प्रबंधक को जल्द सड़क खोलने के निर्देश दिए। कहा कि सड़क अवरुद्ध होने से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। यदि जल्द सड़क को नहीं खोेला गया तो आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत परियोजना प्रबंधक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया जाएगा।

बता दें कि निजमुला घाटी के 12 गांव के ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। घाटी में आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई भी पूरी तरह से ठप पड़ गई है। लोग करीब तीन किलोमीटर जंगल के रास्ते पैदल आवाजाही करने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल की ओर से सड़क को खुलवाने में पर्याप्त मशीनें नहीं लगाई गई हैं। दिनभर में काम सिर्फ दो घंटे ही किया जा रहा है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

काली चट्टान पर सड़क बंद होने से पैदल जाते ग्रामीण-

निजमुला घाटी के सैंजी गांव में छह अक्तूबर को शादी है। गौणा, सैंजी और निजमुला गांव में भी शादियां हैं। लोगों को शादी समारोह के लिए सामान गांवों तक पहुंचाना भी चुनौति बना हुआ है। गाड़ी गांव की ग्राम प्रधान मंदोदरी देवी, प्रधान प्रदीप सिंह, ग्राम प्रधान भगत फरस्वाण, प्रधान वृजलाल, प्रधान सुरेंद्र लाल, मदन सिंह आदि का कहना है कि बिरही-निजमुला सड़क का चौड़ीकरण कार्य किया जा रहा है।

काली चट्टान के पास मशीनों से डि्रल किया गया, जिससे चट्टान कमजोर हो गई है। सड़क अवरुद्ध होने से बीमार लोगाें को अस्पताल पहुंचाने में भी दिक्कतें आ रही हैं। बात करने पर ब्रिडकुल के अवर अभियंता सचिन राठौर ने बताया कि काली चट्टान पर लूज रॉक को तोड़ा जाएगा। तभी मलबे का निस्तारण किया जाएगा। मलबा और पत्थरों का आना बंद होने पर ही इसका स्थायी समाधान किया जा सकेगा।

Latest News

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...
error: Content is protected !!