चमोली: बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत ​द्विवेदी ने किए चांई गांव ​सीता माता मंदिर के दर्शन, मंदिर का जीर्णोद्धार होगा–

by | Oct 5, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

अध्यक्ष ने मंदिर जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के लिए किया मंदिर का स्थलीय अवलोकन–

ज्योर्तिमठ: 4 अक्टूबर 2025: श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने शनिवार को बदरीनाथ धाम से मंदिर समिति के सहवर्ती मंदिर माता सीता माई मंदिर चांई(ज्योर्तिमठ) पहुंचकर जीर्णोद्धार नवनिर्माण तथा सौंदर्यीकरण हेतु स्थलीय निरीक्षण एवं अवलोकन किया। सीता माता मंदिर चांई के बाद श्री नृसिंह मंदिर ज्योतिर्मठ में दर्शनकर मंदिर समिति कार्यालय का निरीक्षणकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये।

इस दौरान उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती तथा उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण सहित बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी/ कार्यपालक मजिस्ट्रेट विजय प्रसाद थपलियाल सहित अधिकारीगण भी मौजूद रहे।

इससे पहले बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी तथा सभी पदाधिकारियों-अधिकारियों ने माता सीता माता मंदिर में दर्शन का पुण्य लाभ अर्जित किया तथा सीता माता मंदिर चांई के पुजारी सुशील चंद्र डिमरी ने पूजा अर्चना की।

इसके तत्पश्चात बीकेटीसी अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारी श्री नृसिंह मंदिर ज्योतिर्मठ दर्शन को पहुंचे पूजा-अर्चना संपन्न की। उसके बाद मंदिर कार्यालय, मंदिर परिसर, सीसीटीवी कक्ष, आदि गुरु शंकराचार्य गद्दी स्थल का निरीक्षण कर कर्मचारी उपस्थित पंजिका की भी जांच की एवं उपस्थित हेतु बायोमैट्रिक मशीन लगाने, मंदिर के सौंदर्यीकरण, सूचना बोर्ड लगाने के आदेश सहित अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए।

बीकेटीसी के सहवर्ती मंदिर माता सीता मंदिर चांई के संबंध में उल्लेखनीय है देवकन्या वेदवती के लंकापति रावण को दिये श्राप के कारण त्रेता युग में माता सीता रावण के अंत का कारण बनी। सत युग से माता वेदवती शिलारूप में चांई मंदिर में माता सीता वेदवती शिला के रूप में विद्यमान हैं बीते कुछ समय से सीता माता मंदिर चांई का मंदिर जीर्ण-शीर्ण हो चुका है

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत करते हुए कहा कि सीता माता मंदिर चांई के नवनिर्माण तथा जीर्णोद्धार हेतु श्रद्धालुओं तथा स्थानीय जनमानस के सहयोग अपेक्षित है।से जिसके नवनिर्माण तथा जीर्णोद्धार हेतु मंदिर समिति ने प्रारंभिक सर्वे तथा उसके पश्चात डीपीआर तैयार की है।

इसी क्रम में आज बीकेटीसी ने श्रद्धालुओं तथा महिला मंडल तथा ग्रामपंचायत से सीतामाता मंदिर चांई के नव निर्माण के बावत बातचीत की तथा सुझाव मांगे।

इस अवसर पर सीता माता मंदिर चांई में बदरीनाथ धाम के पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल प्रभारी अधिकारी बदरीनाथ विपिन तिवारी, अवर अभियंता गिरीश रावत निजी सचिव प्रमोद नौटियाल प्रधान शंकर लाल, पूर्व प्रधान बृजेन्द्र पंवार, बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़,महिला मंगल दल अध्यक्ष रोशनी देवी, यशोदा देवी,ममता देवी आदि मौजूद रहे‌।

वहीं बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि ज्योतिर्मठ में श्री नृसिंह मंदिर सहित आदि गुरु शंकराचार्य जी गद्दी स्थल स्थित है शीतकाल में ज्योर्तिमठ सहित योग बदरी पांडुकेश्वर में में शीतकालीन पूजा संपन्न होती है इस तरह ज्योर्तिमठ का विशेष महत्व है।

श्री नृसिंह मंदिर ज्योतिर्मठ में बीकेटीसी पदाधिकारियों एवं मुख्य कार्याधिकारी/ कार्यपालक मजिस्ट्रेट विजय प्रसाद थपलियाल, सहित मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, अजय सती, पुजारी सुशील डिमरी, अमित देवराड़ी, आशीष नंबूदरी रामचंद्र सनवाल, प्रदीप बिष्ट, विजय सिह आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमाेली: गोपेश्वर में जल्द शुरू होगा चार बेड का डायलेसिस सेंटर–

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने वीडियो जारी कर कहा, जल्द संचालित होगा डायलेसिस सेंटर-- गोपेश्वर, 04 जून...

चमोली: बीडीसी बैठक में ही धरने पर बैठा ग्राम प्रधान, जिला​धिकारी के आश्वासन पर हुए शांत–

जिला​धिकारी ने बीडीसी प्रस्तावों एवं शिकायतों की अनुपालन आख्या ना देने पर कारण बताओ नोटिस जारी...

मानवता के मूल्यों को अपनाने का आह्वान, बदरीनाथ-हेमकुंड यात्रा मार्ग पर शुरू हुआ धर्म-अर्थ आंदोलन–

भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल ने किया आह्वान-- गोपेश्वर, 03 जून 2026:...

चमोली: अभिभावक और छात्र नंदानगर से गोपेश्वर तक निकालेंगे पैदल मार्च–

राजकीय इंटर कॉलेज चौनघाट में विज्ञान संकाय के संचालन की मांग पर दस दिन से आंदोलन कर रहे अभिभावक...

हादसा: नरकोटा के पास वाहन दुर्घटना, पांंच लोग घायल, जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा–

एनएच अधिकारियों को तत्काल मलबा हटाने और सड़कचौड़ीकरण के दिए निर्देश-- रुद्रप्रयाग, 03 जून 2026: जनपद...

चमोली: मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति समीक्षा में अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश–

मुख्य विकास अ​धिकारी डॉ. अ​भिषेक त्रिपाठी ने ली अ​धिकारियों की बैठक, पांच साल में सीएम ने की 166...

देश के शीर्ष 50 जिलाधिकारियों में शामिल हुए विशाल मिश्रा–

उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यशैली और जनहित के प्रति समर्पण से राष्ट्रीय फलक पर चमके रुद्रप्रयाग के...

चमोली: उप वन क्षेत्राधिकारी राय सिंह कुंवर को दी भावभीनी विदाई–

अ​धिकारी, कर्मचारी और परिजन हुए सेवानिवृत्त समारोह में शामिल, सम्मानित किया-- गोपेश्वर, 31 मई 2026:...

चमोली: एनटीपीसी तपोवन में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का सफल एवं जनभागीदारीपूर्ण आयोजन–

कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख अजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व, मार्गदर्शन में आयोजित हुआ स्वच्छता...
error: Content is protected !!