चमोली: सेना कैंटीन के हवलदार पर मुकदमा दर्ज, चमोली पुलिस ने किया गिरफ्तार–

by | Oct 6, 2025 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले को पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता से लिया, पढ़ें पूरी खबर–

गोपेश्वर, 06 अक्टूबर 2025: थाना थराली में पांच अक्टूबर को बाल यौन अपराध से संबंधित एक अत्यंत संवेदनशील मामला प्रकाश में आया। पुलिस को वादिनी द्वारा एक लिखित तहरीर प्रस्तुत की गई, जिसमें आरोप लगाया गया कि उनकी नाबालिग पुत्री के साथ आर्मी कैंटीन थराली में कार्यरत एक हवलदार द्वारा गलत नियत से अनुचित आचरण और छेड़छाड़ की गई है।

तत्काल संज्ञान एवं अभियोग पंजीकरण-

घटना की गंभीरता और नाबालिग की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए, थाना थराली पुलिस ने तहरीर प्राप्त होते ही बिना किसी विलंब के विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। आरोपी के विरुद्ध पोक्सो व बीएनएस की कठोर धाराओं में अभियोग संख्या 26/2025 पंजीकृत किया गया है।

दर्ज की गई प्रमुख धाराएं:

धारा 74, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस): यौन अपराधों से संबंधित गंभीर अपराध।

धारा 7/8, पोक्सो एक्ट: नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ के गंभीर आरोप।

आरोपी गिरफ्तार-

थाना थराली पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हवलदार रविन्द्र कुमार नाथ हाल तैनाती आर्मी कैंटीन थराली को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त को पुलिस हिरासत में लेकर आवश्यक पूछताछ की जा रही है और शीघ्र ही माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

विवेचना प्रगति

मामले की संवेदनशीलता और पीड़िता की गरिमा को ध्यान में रखते हुए, श्रीमान पुलिस अधीक्षक चमोली महोदय के निर्देशानुसार विवेचना की जिम्मेदारी तत्काल उपनिरीक्षक सुधा बिष्ट को सुपुर्द की गई है। विवेचक द्वारा साक्ष्य संकलन, गवाहों के बयान और पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण विधिक प्रक्रिया के अंतर्गत कराया जा रहा है।

जनपद पुलिस का आश्वासन

जनपद पुलिस बाल अपराधों के मामलों में अत्यंत संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाती है। आरोपी चाहे किसी भी पद या संस्था से जुड़ा हो, उसके विरुद्ध कानून के अनुसार कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

हमारी प्राथमिकता पीड़िता की सुरक्षा, उसकी निजता का संरक्षण और उसे त्वरित न्याय दिलाना है। पीड़ित परिवार को आवश्यक कानूनी सहायता एवं परामर्श भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

Latest News

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...

चमोली: 200 मुर्गियों से बदली तकदीर, सल्ला-रेतोली गांव की सुमन बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल–

रीप परियोजना के सहयोग से खड़ा किया सफल उद्यम, 200 मुर्गियों से हर माह 18 हजार रुपये तक की आय...

रुद्रप्रयाग: नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध–

रुद्रप्रयाग:नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध-- पंजाब से...

घूनी, रामणी और पडेरगांव के ग्रामीण हुए एकजुट, अब आमरण अनशन की तैयारी–

तहसील प्रशासन को सौंपा अल्टीमेटम, कहा 30 जून तक नहीं मानी मांग तो एक जुलाई से शुरू कर देंगे अनशन...
error: Content is protected !!