आस्था: बर्फबारी में ही स्वर्गारो​हिणी पहुंची खल्ला की मां अनसूया की रथ डोली यात्रा–

by | Oct 6, 2025 | आस्था, चमोली | 0 comments

मां की डोली ने स्वर्णारोहिणी में किया पवित्र स्नान, भैरवनाथ के दर्शन कर दूसरे दिन भी केदारनाथ में किया प्रवास–

केदारनाथ, 06 अक्टूबर 2025: खल्ला गांव की आराध्य देवी मां अनसूया की रथ डोली यात्रा सोमवार को केदारनाथ से पांच किलोमीटर दूर स्वर्गारोहिणी पहुंची। यहां माता की डोली ने पवित्र स्नान किया और अपने भक्तों को दर्शन दिए। इस दौरान बर्फबारी के बीच माता की डोली यात्रा आयोजित हुई। भक्तों के आग्रह पर दूसरे दिन भी मां अनसूया की डोली यात्रा केदारनाथ में ही प्रवास कर रही है।

बता दें कि इन दिनों माता अनसूया की रथ डोली यात्रा दिवारा भ्रमण पर है। रविवार को डोली यात्रा अपने भक्तों के साथ केदारनाथ पहुंची थी। सोमवार को सुबह डोली यात्रा स्वर्गारोहिणी पहुंची। यहां माता ने पवित्र स्नान किया, इसके बाद आचार्य डॉ. चंद्रशेखर तिवारी ने माता की विशेष पूजाएं की। इस दौरान यहां बर्फबारी शुरू हो गई। बर्फबारी के बीच ही माता की डोली भैरवनाथ मंदिर में पहुंची। बर्फबारी के बीच माता की डोली यात्रा रोमांचित, आस्था और उत्साह से भरी रही। भक्तों ने जय मां अनसूया के जयकारे लगाए।

अब मंगलवार को मौसम सामान्य होने पर माता की डोली भक्तों के साथ गौरीकुंड पहुंचेगी। माता की यात्रा त्रियुगीनारायण मंदिर भी पहुंचेगी।

इस मौके पर दिवारा यात्रा समिति के अध्यक्ष विरेंद्र सिंह नेगी, मनोज बिष्ट, हरेंद्र बिष्ट, राहुल, जितेंद्र, सुबोध, अनिल, ग्राम प्रधान कमल सिंह, बुद्धि प्रसाद, जगदीश प्रसाद, बीना, चंपा त्रिपाठी, आशा नेगी, कमला बिष्ट, आशा, ऊषा मैखुरी, बीना जसौला के साथ ही कई भक्तगण मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...
error: Content is protected !!