सनातन संस्कृति: बदरीनाथ धाम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने आयोजित किया पथ संचलन कार्यक्रम–

by | Oct 6, 2025 | चमोली | 0 comments

बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी भी हुए शामिल, वंदेमातरम और भारत माता की जय के उदघोष के साथ आयोजित हुआ भव्य पथ संचलन–

बदरीनाथ, 06 अक्टूबर 2025: वंदेमातरम और भारत माता की जय के उदघोष के साथ बदरीनाथ धाम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने भव्य पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित किया।

शरद पूर्णिमा के शुभ अवसर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विजय दशमी पर पूरे हुए शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आज विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम में संघ का भव्य पथ संचलन आयोजित हुआ। स्वामीनारायण मंदिर से शुरू हुआ पथ संचलन का श्री बदरीनाथ धाम सिंह द्वार पर समापन हुआ सभी स्वयंसेवकों ने श्री बदरीनाथ धाम में दर्शन भी किये। पथ संचलन में तीन सौ से अधिक स्वयंसेवकों ने गणवेश के साथ भाग लिया इस अवसर पर संघ का साहित्य भी वितरित किया गया।

इस अवसर पर संघ के स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में तथा मिनी स्वयंसेवकों के बैंड की धुनों,वंदेमातरम तथा भारत माता की जय उदघोष के साथअनुशासित पंक्तियों में मार्च करते हुए “भारत माता की जय” और “वंदेमातरम्” के नारे लगाते हुए श्री बदरीनाथ धाम के माणा रोड, बस टर्मिनल मार्ग मंदिर मार्ग हुए साकेत तिराहे से श्री बदरीनाथ मंदिर की तरफ आगे बढ़े।

पथ संचलन का शुभारंभ स्वामीनारायण मंदिर सभागार में मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन, ध्वजारोहण एवं “नमस्ते सदा वत्सले मातृ भूमे”प्रार्थना के साथ किया गया उसके बाद प्रांत प्रचारक डा. शैलेन्द्र जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम विजय दशमी के उपलक्ष्य में देशभर में संघ के विभिन्न कार्यक्रम हुये है इसी के साथ डा हेडगेवार बाबा साहब देवरस रज्जू भैया सहित सभी संघ प्रमुख मार्गदर्शकों का स्मरण करते हुए कहा कि प्रत्येक परिवार तक संघ पहुंचे युवाओं को शाखाओं में शामिल होने के लिए प्रेरित करें। कहा मातृ भूमि की रक्षा हेतु शास्त्र के साथ शस्त्र भी जरूरी हैं।

कहा कि कलयुग में संगठन में ही शक्ति है आज हमारी सनातन संस्कृति एवं संस्कारों का प्रभाव है कि आज विश्व के 60 देशों में संघ की शाखाएं है संघ व्यक्ति केंद्रित नहीं बल्कि सर्वसमावेशी तथा सह अस्तित्व की भावना में विश्वास रखता है संघ के कार्यकर्ता का जीवन मातृ भूमि के लिए न्यौछावर है।

भारतीय सनातन संस्कृति ऋषि मुनियों की विरासत है इसे बचाने का काम संघ का है कहा कि हमारी सभ्यता संस्कृति वसुधैवकुटुंबकम् की है हिंदु संगठित नही रहा इसलिए देश को सैकड़ो वर्ष गुलाम रहना पड़ा। हिंदु समाज की एकता के लिए हमें अस्पृश्यता को जड़ से मिटाना होगा।

बदरीपुरी में स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं ने जगह-जगह फूल वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। इस दौरान संघ के सभी दायित्वधारियों ने संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने की ऐतिहासिक यात्रा, राष्ट्रीय एकता अखंडता,समाजसेवा, राष्ट्र निर्माण और संगठन के आदर्शों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में उत्तराखंड प्रांत प्रचारक डा. शैलेन्द्र सहित विभाग प्रचारक मनोज जी, श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, महात्मा अमित दास जी महाराज, जिला प्रचारक मिथिलेश, अतुल शाह सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक, गणमान्य नागरिक तथा तीर्थयात्री स्थानीय जनता उपस्थित रही। आयोजन शांतिपूर्ण और अनुशासित वातावरण में श्री बदरीनाथ धाम सिंह द्वार पर प्रात प्रचारक के आशीर्वचन तथा आभार के साथ संपन्न हुआ।

Latest News

उम्मीद जगी: प्राथमिक शिक्षक संगठन अगस्त्यमुनि के शाखा मंत्री गिरिजेश सेमवाल ने जताया ​शिक्षामंत्री का आभार–

वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद, टीईटी को लेकर शिक्षकों में जगी राहत की...

चमोली: तमक नाले से हुए नुकसान का जल्द मिले काश्तकारों को मुआवजा–

पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता डॉ. उदय सिंह रावत ने मौके पर जाकर प्रभावित काश्तकारों से की मुलाकात...

आफत: यमुनोत्री हाईवे पर मलबा आने से आवाजाही बंद–

राना चट्टी और जंगल चट्टी बनास के पास सड़क बाधित, हाईवे खोलने में जुटी टीमें-- बड़कोट। मध्य रात्रि...

uttrakhand: सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखंड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी–

97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की, सुरक्षित घर...

चमोली: तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग तैयार, वाहनों की आवाजाही हुई सुचारु–

तमक नाले में युद्धस्तर पर मार्ग बहाली, वाहनों की आवाजाही शुरू; दूसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी...

चमोली: जनता मिलन में 37 शिकायतें पहुंचीं, एडीएम ने त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश–

बैरागना में बरसाती नाले की समस्या का मुद्दा उठा, ग्राम प्रधान सृष्टि राणा ने पुल निर्माण और बालखिला...

कार्यभार: चमोली के तीन प्रमुख वन प्रभागों में नव नियुक्त उप वन संरक्षकों ने संभाला कार्यभार–

चमोली जनपद में एक राष्ट्रीय पार्क और कई हेक्टेयर तक फैला है वन प्रभाग, केदारनाथ और बदरीनाथ तक है...

चमोली: चीन सीमा क्षेत्र की नीती घाटी में भारी बारिश से तमक नाला उफनाया, वैली ब्रिज बहा, एक लापता–

नाले में कागज की नाव जैसे बहा वैलि ब्रिज, प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना...
error: Content is protected !!