चमोली: जड़ी बूटी शोध संस्थान में हो गई 24 साल की नौकरी, तनख्वाह सिर्फ आठ हजार पांच सौ–

by | Oct 10, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

कर्मचारियों ने जड़ी-बूटी शोध सलाहकार बोर्ड के उपाध्यक्ष भुवन विक्रम डबराल को सुनाई पीढ़ा, बोर्ड बैठक में होगा अब ​निर्णय–

गोपेश्वर, 10 अक्टूबर 2025: चमोली जनपद में ​स्थित उत्तराखंड के जड़ी-बूटी शोध एवं विकास संस्थान में कुछ कर्मचारी ऐसे हैं, जो पिछले 24 सालों से काम कर रहे हैं, लेकिन उन्हें मेहनताना के नाम पर माहभर में सिर्फ आठ हजार पांच सौ अस्सी रुपये मिल रहा है। ये कर्मचारी हैं संस्थान के माली। 24 माली पिछले 24 सालों से इसी न्यूनतम मानदेय पर नौकरी कर रहे हैं। उन्होंने अवकाश की सुविधा भी नहीं मिलती है।

मालियों ने कहा कि वे वर्ष 2002 से संस्थान की नर्सरियों में काम कर रहे हैं। दिनभर वे नर्सरी में काम करते रहते हैं, लेकिन उन्हें सम्मानजनक मानदेय नहीं मिल पाता है। उपाध्यक्ष भुवन विक्रम डबराल ने कहा कि जल्द ही संस्थान की बोर्ड बैठक आयोजित हो रही है। इसमें उनके मानदेय की बात रखी जाएगी।

माली समूह ने जड़ी-बूटी सलाहकार बोर्ड के उपाध्यक्ष भुवन विक्रम डबराल को बताया कि वे न्यूनतम मानदेय पर पिछले 24 सालों से काम कर रहे हैं। उन्होंने मानदेय बढ़ाने की मांग की। जिस पर श्री डबराल ने आगामी बोर्ड बैठक में उनकी समस्या को रखने का आश्वासन दिया।

Latest News

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...

चमोली: सजने लगा मां नंदा का धाम सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर, गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा मंदिर–

3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...

चमोली: ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर बाल वैज्ञानिकों ने दिए अपने टिप्स–

वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...

चमोली: देश के प्रथम गांव माणा से शुरू हुआ स्व-गणना प्रक्रिया–

प्रगणक और सुपरवाइजर 30 सितंबर तक घर-घर जाकर करेंगे मैपिंग एवं जनगणना संबंधी कार्य-- गोपेश्वर, 02...
error: Content is protected !!