चमोली: प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ और केदारनाथ के दर्शन, मंदिर समिति को भेंट किए 10 करोड़ रुपये–

by | Oct 10, 2025 | आस्था, चमोली, रूद्रप्रयाग | 0 comments

बदरीनाथ मंदिर के दर्शन कर विशेष पूजाओं में किया प्रतिभाग, माणा और बामणी गांव की महिलाओं ने किया मुकेश अंबानी का फूल मालाओं से स्वागत–

बदरीनाथ/केदारनाथ: 10 अक्टूबर 2025: प्रसिद्ध उद्योगपति तथा रिलायंस इंडस्ट्रीज अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे बदरीनाथ धाम के दर्शन किये उसके पश्चात आज ही पूर्वाह्न को भगवान केदारनाथ के दर्शन को पहुंचे उन्होंने बदरीनाथ धाम तथा श्री केदारनाथ भगवान को 10 करोड़रूपये भी दान भी किये।बदरीनाथ तथा केदारनाथ धाम पहुंचने पर बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने उद्योग पति मुकेश अंबानी का भव्य स्वागत किया तथा उन्हें उत्तराखंडी टोपी भी भेंट की।

उद्योगपति मुकेश अंबानी ने बदरीनाथ एवं केदारनाथ मंदिर में दर्शन के बाद मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी को बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अगुआई में चारधाम यात्रा काफी सुव्यवस्थित ढंग से संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि धामी सरकार ने यात्रा पड़ावों पर यात्रियों की सुविधाओं के लिए काफी बेहतरीन व्यवस्था की है। इस तरह की सुंदर और सुरक्षित व्यवस्था दूसरे धार्मिक स्थलों पर कम ही देखने को मिलती है।

अंबानी ने कहा कि वे लगभग 20 सालों से उत्तराखंड आ रहे हैं लेकिन वर्तमान जैसी व्यवस्थाएं पहले कभी भी देखने को नहीं मिली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अगुआई में यहां वास्तव में ऐतिहासिक काम हुए हैं। अंबानी ने कहा कि आगामी 10 सालों में उत्तराखंड में तीर्थ यात्रियों की संख्या काफी बढ़ेगी।

उत्तराखंड ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह थामी के नेतृत्व में अप्रत्याशित कामयाबी हासिल की है जो अपने आप में रिकार्ड है। उन्होंने कहा कि अभी हाल के दिनों में उत्तराखंड में बादल फटे। जान माल का काफी नुकसान हुआ है। हमारी संवेदनाएं हैं। मैं और रिलायंस फाऊंडेशन जब भी उत्तराखंड को किसी भी तरह की आवश्यकता होगी साथ खड़े रहेंगे।

अंबानी ने बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी को बताया कि लाखों की संख्या में तीर्थयात्री इन धामों में पहुंचते हैं लेकिन किसी को भी कोई दिक्कत नहीं होती है। इससे पता चलता है कि उत्तराखंड सरकार का आस्था को लेकर विजन कितना भव्य है। यहां सब कुछ मास्टर प्लान के तहत किया जा रहा है। इससे पर्यावरण को भी कोई नुकसान नहीं पहुंच रहा है। ऐसी व्यवस्थाएं अन्य स्थानों पर काफी कम ही देखने को मिलती है।

मुकेश अंबानी ने बीकेटीसी के अध्यक्ष को बताया कि धामों एवं पर्यावरण की सुरक्षा के लिए वे हर संभव उत्तराखंड सरकार के साथ खड़े रहेंगे। इसके पहले जाने माने उद्योगपति मुकेश अंबानी का बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने पहाड़ी टोपी तथा मफलर पहनाकर उद्योगफति मुकेश अंबानी का स्वागत किया। द्विवेदी ने बताया कि मुकेश अंबानी और उनके परिवार के सदस्य काफी लंबे समय से बदरीनाथ और केदारनाथ के मंदिर में दर्शन के लिए आते रहे हैं। इस मौके पर बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋ​षि प्रसाद सती, सीईओ विजय प्रसाद थपलियाल, सदस्य भाष्कर डिमरी सहित कई लोग मौजूद रहे।

Latest News

जय केदार: व्यवस्थित और सुगमता से श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के कर रहे हैं दर्शन: आशा नौटियाल–

केदारनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, पांच दिन में डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, कहा...

सांस्कृतिक धरोहर: सलूड़-डुंगरा गांव में रही रम्माण मेले की धूम, मुखौटा नृत्य रहे आकर्षण का केंद्र–

विधायक लखपत बुटोला ने तीन लाख और ब्लॉक प्रमुख ने की ढाई लाख रुपये देने की घोषणा-- जोशीमठ, 26 अप्रैल...

चमोली: भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली रैली, कांग्रेस पर साधा निशाना–

महिला आरक्षण बिल को लेकर सड़क पर उतरी भाजपा महिला कार्यकर्ता, कहा-कांग्रेस महिला विरोधी-- गोपेश्वर...

चमोली: शादी के ठीक एक दिन पहले दूल्हे ने की आत्महत्या–

आज बिरही के एक होटल में जानी थी बरात, शादी की खु​​शियां मातम में बदली-- चमोली। थराली के कुलसारी...

चमोली: जोशीमठ में चल रहे स्थिरीकरण की डीपीआर को सार्वजनिक करें, समिति ने उठाए कार्यों पर सवाल–

जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति ने नगर क्षेत्र में स्थिरीकरण के कार्यों पर उठाए सवाल, डीपीआर सार्वजनिक करने...

जय भैरवनाथ: केदारनाथ धाम में श्री भकुंट भैरव नाथ मंदिर के कपाट खुले–

जय भैरवनाथ के जयकारों से गूंजी केदारपुरी, आज से शुरू होंगी नित्य पूजाएं-- केदारनाथ। केदारनाथ धाम में...

सुखद: हाईस्कूल में रुद्रप्रयाग जनपद तीसरे स्थान पर, इंटरमीडिएट में भी शानदार प्रदर्शन–

मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी अजय कुमार चौधरी ने दी शुभकामनाएं, हाईस्कूल में 95.95 प्रतिशत, इंटर में 87.28...

चमोली: अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां–

जिला​धिकारी कार्यालय परिसर में दिया धरना, पोषण ट्रेकर पर भी नहीं किया काम, केंद्रों पर लगाए ताले...

चमोली: बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर सरकार की मंशा पर उठाए सवाल–

विधायक ने कहा, सरकार की न नीति स्पष्ट है न नियत, सिर्फ राजनीतिक स्वार्थ के लिए किया जा रहा जनता को...
error: Content is protected !!