आज भी सरकारी अभिलेखों में गांव के नाम पर है गड़बड़ी, ठेली गांव को राजस्व ग्राम घोषित करे सरकार-

by | Jul 16, 2021 | चमोली | 0 comments

 चमोली। दशोली विकास खंड के ठेली गांव के ग्रामीणों ने राजस्व गांव की मांग को लेकर ग्राम पंचायत पलेठी के साथ  संयुक्त बैठक  आयोजित की गई। बैठक  ग्राम प्रधान पलेठी दीपा देवी, ग्राम प्रधान मैड ठेली रोशन कुमार   की अद्यक्षता में की  गई। ग्राम ठेली की तरफ से छेत्र पंचायत सदस्य राहुल रावत, सुरेंद्र रावत,कमला देवी की तरफ से द्वारा ठेली  गावँ  राजस्व ग्राम न होने से जो समस्याएं आ रही उसको लेकर बात रखी गयी,वही पलेठी की तरफ से  दर्शन सिंह नेगी, विक्रम सिंह , आनन्द सिंह, भोला सिंह द्वारा भी अपनी अपनी राय रखी गयी,
जिसमें ठेली गांव व पलेठी गांव के जनप्रतिनिधियों ने अपनी समस्याओं के सम्बंध में  राजस्व उप निरीक्षक अनुज बण्डवाल के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा। ग्रामीणों ने इस संबंध में  राजस्व ग्राम बनाये जाने की मांग क्यो अहम है इसके लिए दस्तावेज ओर  प्रमाण प्रस्तुत करके पटवारी से आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया।ग्रामीणों ने कहा राजस्व ग्राम सभा का दर्जा न मिलने से राजस्व सम्बन्धित विकास कार्यों से गांव उपेक्षित है। इस राजस्व गांव में 42 परिवार निवासरत है  गांव की आबादी  200 से अधिक है। गाँव मे पलायन न के बराबर हैं। 

क्यों चाहते हैं ग्राम ठेली को राजस्व ग्राम बनाना-
1 – ग्राम ठेली का मूल गांव पलेठी है वर्तमान समय मे पलेठी से अलग होकर 2007-2008 में एक अलग ग्राम पँचायत मेड ठेली में शामिल हो गया, राजस्व ग्राम न होने के चलते आज भी  भू अभिलेख पलेठी के साथ ही हैं,
2 – मूल निवास, स्थाई निवास,  आधार कार्ड, वोटर कार्ड के साथ किसी भी सरकारी ओर गैर सरकारी संस्थान में नियुक्त होने के दौरान भी मूल पते के लिये समस्याएं आ रही है।

3- राजस्व  से सम्बंधित योजनाओं में ग्राम ठेली को उनके हक से हमेशा वंचित रहना पड़ता है, इमारती लकड़ी हो या भूमि सम्बन्धी कोई योजना का लाभ ठेली को नही मिल पाता।
महिला मंगल दल अध्यक्ष जमुना देवी, सुभद्रा देवी, पुष्पा देवी, नारायण सिंह बख्तावर सिंह, सोहन रावत , धनवीर, प्रदीप रावत,  प्रमोद, धरीज, मुकेश सिंह, हिमत सिंह,लक्ष्मण, राजेंद्र सिंह दर्शन सिंह नेगी, आनन्द सिंह, विक्रम सिंह और  भोला सिंह का कहना है कि पिछले कई वर्षों से राजस्व ग्राम की मांग के लिए लड़ रहे है ठेली के ग्रामीण।   राजस्व ग्राम न होने के कारण  ठेली गांव के लोग अपने आप को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। 

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!