गोपेश्वर से कार से गंगोलगांव पहुंची अ​भिनेत्री सारा अली खान, आज पहुंचेगी रुद्रनाथ–

by | Oct 16, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

सांकेतिक फोटो-

ल्वींठी बुग्याल में ढाबे में रात बिताई, लोगों से मिली, प्राकृतिक सुंदरता का लुत्फ भी उठा रही सारा अली खान–

गोपेश्वर, 16 अक्टूबर 2025: फिल्म अ​भिनेत्री सारा अली खान अपनी धार्मिक यात्रा पर चतुर्थ केदार रुद्रनाथ पहुंची। बुधवार को सारा ने ल्वींठी बुग्याल में रात्रि विश्राम किया। सारा अली खान हेलिकॉप्टर से गोपेश्वर पहुंची और यहां से कार से जीएसआर होमस्टे गंगोलगांव पहुंची। यहां से पैदल यात्रा शुरू की।

यहां स्थानीय लोगों ने सारा अली खान को पहचान लिया और उससे बातचीत की। बृहस्पतिवार को वह रुद्रनाथ जाएंगी। सारा अली खान 17 अक्टूबर को रुद्रनाथ के कपाट बंद होने के मौके पर यहां आयोजित उत्सव के दौरान भी मौजूद रहेगी। सारा अली खान ने अ​भिनेता स्वर्गीय सुशांत राजपूत के साथ केदारनाथ फिल्मी शूटिंग की थी। उसके बाद से सारा उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों में पहुंचती है।

पंचकेदारों में रुद्रनाथ की यात्रा बेहद कठिन मानी जाती है। अ​भिनेत्री सारा अली खान रुद्रनाथ की यात्रा पर पहुंची हैं। वह यहां के लोक जीवन के साथ ही प्राकृतिक सुंदरता पर मोहित हो गई।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!