चमोली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के तहत संचालित सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में शुक्रवार को दशोली विकास खंड सभागार में बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। विधायक ने कायकर्ताओं को मेडल और साड़ियां भेंट की। विधायक ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्य की सराहना की। कहा कि उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा। विधायक महेंद्र भट्ट ने जनता हाईस्कूल बेमरू को एक-एक कम्प्यूटर भी भेंट किए। इस मौके पर भाजपा जिलाघ्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, दशोली ब्लाक प्रमुख विमला देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष हरक सिंह नेगी, महिला आयोग की उपाध्यक्ष पुष्पा पासवान, तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्तकर्ता चन्द्रकला तिवारी, जिला पंचायत सदस्य बिक्रम बर्तवाल, बाल विकास के अधिकारी सोएब हुसैन आदि मौजूद रहे। विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा कि समाज की असली रीढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। सुदूर गांवों में महिलाओं और शिशुओं के स्वास्थ्य से लेकर सेहत तक का ख्याल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रख रही हैं।
सबकी सेहत का ख्याल रखती हैं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, विधायक ने भरे मंच पर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्यों की सराहना–
