सबकी सेहत का ख्याल रखती हैं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, विधायक ने भरे मंच पर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्यों की सराहना–

by | Oct 1, 2021 | चमोली, सामाजिक कार्य | 0 comments


चमोली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के तहत संचालित सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में शुक्रवार को दशोली विकास खंड सभागार में बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। विधायक ने कायकर्ताओं को मेडल और साड़ियां भेंट की। विधायक ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्य की सराहना की। कहा कि उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा। विधायक महेंद्र भट्ट ने जनता हाईस्कूल बेमरू को एक-एक कम्प्यूटर भी भेंट किए। इस मौके पर भाजपा जिलाघ्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, दशोली ब्लाक प्रमुख विमला देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष हरक सिंह नेगी, महिला आयोग की उपाध्यक्ष पुष्पा पासवान, तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्तकर्ता चन्द्रकला तिवारी, जिला पंचायत सदस्य बिक्रम बर्तवाल, बाल विकास के अधिकारी सोएब हुसैन आदि मौजूद रहे। विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा कि समाज की असली रीढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। सुदूर गांवों में महिलाओं और शिशुओं के स्वास्थ्य से लेकर सेहत तक का ख्याल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रख रही हैं। 

Latest News

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...

चमोली: सजने लगा मां नंदा का धाम सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर, गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा मंदिर–

3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...

चमोली: ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर बाल वैज्ञानिकों ने दिए अपने टिप्स–

वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...
error: Content is protected !!