एतिहासिक क्षण: खास होगा राज्य स्थापना का रजत जयंती उत्सव, राष्ट्रपति पहली बार विधानसभा सदन को करेंगी संबो​धित–

by | Oct 28, 2025 | देहरादून, ब्रेकिंग | 0 comments

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी होंगे शामिल, 11 दिनों का कार्यक्रम हुआ घो​षित, पड़ें क्या-क्या कार्यक्रम होंगे आयोजित–

देहरादून, 28 अक्टूबर 2025: इस वर्ष 9 नवंबर को उत्तराखंड राज्य 25 साल का हो जाएगा। प्रदेश सरकार राज्य स्थापना के रजत जयंती उत्सव को यादगार बनाने जा रही है। इसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं। राज्य स्थापना दिवस के जश्न में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य वासियों का उत्साहवर्धन करेंगे।

बताया जा रहा है कि 11 नवंबर को एफआरआई में रजत जयंती उत्सव मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम में शामिल होने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। सोमवार को गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे, अपर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी, जिलाधिकारी सविन बंसल, महानिदेशक उद्योग सौरभ गहरवार, आईजी इंटेलिजेंस केएस नगन्याल, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, एसएसपी अजय सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने आयोजन स्थल एफआरआई का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। सभी अधिकारियों ने कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के लिए हर प्रकार की व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के लिए विचार विमर्श किया।

राज्य स्थापना दिवस का जश्न प्रदेश में 11 दिनों तक चलेगा। यह अलग-अलग जगहों पर आयोजित होगा। विधानसभा के विशेष सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहली बार उत्तराखंड के सदन को संबो​धित करेंगी। इस एतिहासिक पल को खास बनाने की तैयारी जोरों पर चल रही है।

कब क्या होगा कार्यक्रम—–

01 नवंबर : सीएम आवास में शाम को ईगास, इसके बाद सांस्कृतिक केंद्र गढ़ी कैंट में कॉमेडी फेस्ट होगा।

02 नवंबर : पर्यटन विभाग की जौलीकॉंग, आदि कैलाश में अल्ट्रा मैराथन, शाम को कॉमेडी फेस्ट का कार्यक्रम गढ़ी कैंट सांस्कृतिक केंद्र में।

03 नवंबर : विधानसभा विशेष सत्र में राष्ट्रपति का अभिभाषण, शाम को गढ़ी कैंट सांस्कृतिक केंद्र में कॉमेडी फेस्ट का समापन।

04 नवंबर : विधानसभा के विशेष सत्र का दूसरा दिन, काशीपुर में नगर निकायों के मेयर-अध्यक्षों का सम्मेलन, गढ़ी कैंट सांस्कृतिक केंद्र में शाम को कार्यक्रम।

05 नवंबर : दून विवि में प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, हरिद्वार में खेल विभाग की हॉकी व पारंपरिक खेल चैंपियनशिप, शाम को गढ़ी कैंट सांस्कृतिक केंद्र में कार्यक्रम।

06 नवंबर : हरिद्वार में संत सम्मेलन, आईटीआई निरंजनपुर दून में रोजगार मेला, परेड ग्राउंड में युवा महोत्सव, रामनगर नैनीताल में जन-वन उत्सव, हल्द्वानी में पूर्व सैनिक सम्मेलन और शाम को गढ़ी कैंट स्थित सांस्कृतिक केंद्र में कार्यक्रम।

07 नवंबर : पंतनगर में कृषक सम्मेलन, शाम को गढ़ी कैंट स्थित सांस्कृतिक केंद्र में कार्यक्रम।

08 नवंबर : तहसील मुख्यालय, जनपद मुख्यालय पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मेलन व सम्मान, हल्द्वानी में महिला सम्मेलन और शाम को गढ़ी कैंट स्थित सांस्कृतिक केंद्र में कार्यक्रम।

09 नवंबर : पुलिस लाइन में रैतिक परेड, शाम को गढ़ी कैंट स्थित सांस्कृतिक केंद्र में कार्यक्रम।

10 नवंबर : देहरादून में शीतकालीन पर्यटन से संबंधित हितधारकों का सम्मेलन, शाम को गढ़ी कैंट स्थित सांस्कृतिक केंद्र में कार्यक्रम।

11 नवंबर : राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह मुख्य कार्यक्रम एफआरआई में, शाम को गढ़ी कैंट स्थित सांस्कृतिक केंद्र में कार्यक्रम।

Latest News

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...

चमोली: जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर घरेलु गैस उपलब्धता का लिया जायजा–

गैस वितरण प्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने हेतु आपूर्ति विभाग को रोस्टर प्रणाली को व्यवस्थित...

चिपको महोत्सव: अपर आयुक्त रहे स्वर्गीय हरक सिंह समेत छह लोगों को मिला गौरा देवी सम्मान–

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चिपको महोत्सव संपन्न, पुरस्कार वितरित हुए-- जोशीमठ, 27 मार्च...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की ​शिष्टाचार भेंट–

उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकर द्वारा दिए जा रहे सहयोग व मार्गदर्शन के लिए जताया आभार...

हादसा: तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक सवार की मौत, आठ घायल–

चालक, परिचालक को भी लगी चोटें, कुमाऊं मोटर्स ओनर्स यूनियन की है बस, पुलिस व एसडीआरएफ की टीमों ने...

चमोली: कनोल गांव में इंटरमीडिएट विद्यालय खुलने के आसार बढ़े–

​शिक्षा निदेशालय में उच्च अ​धिकारियों से मिला गांव का प्रतिनि​धि मंडल, विद्यालय उच्चीकरण के...

चमोली: जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत हुए वि​भिन्न कार्यक्रम–

पिछले तीन दिनों से आयोजित हो रहे कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जमाया रंग-- “जन-जन की सरकार, 4...

चमोली: पत्थर से फोड़ा भाई का सिर, अदालत ने दोषी पाते हुए एक साल की सजा सुनाई–

न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज (जूनियर डिविजन) थराली देवांश राठौर की अदालत ने सुनाया फैसला, पढ़ें पूरा...

चमाेली: पोखरी में पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन–

लोगों ने कहा पानी आपूर्ति बा​धित होने से रोजमर्रा के कार्यों पर भी पड़ रहा प्रभाव, शीघ्र जलापूर्ति...
error: Content is protected !!