सूर्यदेव और छठी मैया से की प्रदेशवासियों के सुखी संपन्न और मंगलमय की कामना, हर्षोंल्लास के साथ मनाया जा रही छठ पूजा–
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन पत्नी संग छठ पूजा में सम्मलित हुए। उन्होंने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया और सूर्यदेव व छठी मैया से प्रदेशवासियों के सुखी संपन्न रहने और मंगलमय की कामना की। प्रदेशभर में छठ पूजा का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
छठ पूजा के आखिरी दिन मंगलवार को सुबह से ही उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के लिए हुजूम उमड़ा रहा। नदी घाटों पर लोग सुबह से ही स्नान करने के लिए उमड़े हैं। छठ पर्व, छइठ या षष्ठी पूजा कार्तिक शुक्ल पक्ष के षष्ठी को आम तौर पर हिंदुओं द्वारा मनाया जाने वाला एक पर्व है।
सूर्योपासना का यह अनुपम लोकपर्व मुख्य रूप से बिहार, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ ही नेपाल के तराई वाले क्षेत्रों में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। छठ पूजा में भव्य परंपरा के दर्शन के भी दर्शन होते हैं। आज मंगलवार को छठ पूजा का अंतिम दिन है। छठ पूजा उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद संपन्न होगी।


