चमोली। लंबे समय स नियुक्ति की मांग करते आ रहे योग शिक्षकों की मांग पूरी होगी। जल्द ही विद्यालयी शिक्षा में योग विषय भी शामिल हो जाएगा। शिक्षा महकमे की आर से योग विशष में शिक्षकों की तैनाती को लेकर होमवर्क भी शुरू कर दिया गया है। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने इसकी घोषणा की है। उन्होंने मीडिया कर्मियों से कहा कि योग की आवश्यकता है, विद्यालयों में योग पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा। हमने एलटी के रूप में योग विषय को पाठ्यक्रम में शामिल करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है। अब उम्मीद है कि जल्द ही शिक्षा मंत्री की यह घोषणा धरातल पर उतरेगी और हजारों योग प्रशिक्षितों को इसका लाभ मिलेगा। वहीं, शिक्षा मंत्री की इस घोषणा से योग प्रशिक्षितों में खुशी की लहर है। योग प्रशिक्षित संघ के अध्यक्ष संदीप शाह ने कहा कि यह सभी योग प्रशिक्षितों के संघर्षों का फल है। सभी योग प्रशिक्षितों को बहुत बहुत बधाई अब शीघ्र नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कराने के लिए संघर्ष किया जाएगा।
योग प्रशिक्षितों के लिए खुशखबरी, शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे की घोषणा पर चारों ओर खुशी की लहर—-
by laxmi Purohit | Oct 2, 2021 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

Latest News
सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...
ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...
उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...
जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...
उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...
मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनिधि-- पोखरी...
हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...
रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...
खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिलाधिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
