चमोली: छठवें वेतन आयोग की बैठक में कमेटी के सामने जनप्र​तिनि​धियों ने रखे सुझाव–

by | Nov 4, 2025 | चमोली, राजकाज | 0 comments

पंचायत प्रतिनि​धियों ने कहा, जनपद की पंचायतों को भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर आवंटित हो बजट–

गोपेश्वर, 04 नवंबर 2025: छठवें राज्य वित्त आयोग द्वारा मंगलवार को चमोली जिला पंचायत सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जनपद के जन प्रतिनिधियों, विभागीय प्रतिनिधियों और राज्य वित्त आयोग के विशेषज्ञों से चर्चा की गई। इस दौरान चमोली जनपद के पंचायत प्रतिनि​धियों ने कहा कि जनपद को जनसंख्या के बजाय भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर बजट का आवंटन हो।

मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित आयोग की बैठक में जो भी सुझाव आए, उन्हें कमेटी रिपोर्ट में शामिल कर सरकार के सम्मुख रखेगी। इसी के आधार पर पंचायतों को आगामी 2026 से 2031 तक के बजट का आवंटन किया जाएगा।

बैठक आयोग के अध्यक्ष एन रविशंकर (सेनि मुख्य सचिव/आई.ए.एस.) की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के शुभारंभ पर अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने आयोग के अध्यक्ष एन रविशंकर व सदस्य सदस्य पीएस जगपांगी तथा डा एमसी जोशी का स्वागत किया। जिसके बाद जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी द्वारा जिला पंचायत के कार्य प्रणाली के बारे में पीपीटी के माध्यम से विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई।

बैठक में अपनी बात रखते जिला पंचायत सदस्य प्रदीप बुटोला-

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट ने जहां जनपद की भौगोलिक परिस्थितियों और सामरिक महत्व को देखते हुए विकास कार्यों के लिए विशेष वित्तीय व्यवस्था पर जोर दिया। वहीं उन्होंने राज्य वित्त में जीएसटी की प्रतिपूर्ति करने का भी सुझाव दिया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख थराली प्रवीण पुरोहित ने विकास खंड में आई आपदा को देखते हुए क्षतिग्रस्त परिसम्पतियों के पुनर्निर्माण और विकास कार्यों के लिए वित्त में विशेष व्यवस्था करने की बात कही।

ग्राम प्रधानों की ओर से जनपद की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए मनरेगा कार्यों में जीओ टैग की व्यवस्था में शिथिलता और आपदा के बाद क्षतिग्रस्त परिसंपतियों के पुनर्निर्माण के लिए वित्तीय व्यवस्था शीघ्र करने का प्रावधान करने के सुझाव दिए। साथ ही जन प्रतिनिधियों की ओर से कृषि भूमि को सुवरों एवं बन्दरों द्वारा नष्ट किया जा रहा है, उनके द्वारा खेती को बचाने के लिए वित्तीय व्यवस्था करने, प्रमुख निधि को बढाने, राज्य वित्त की धनराशि को बढाने और आपदा प्रभावित क्षेत्रों के विकास और पुनर्निर्माण के लिए भी विशेष वित्तीय प्रावधान करने की बात कही।

इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, जिला परियोजना निदेशक आनन्द सिंह, सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी कैलाश चन्द्र मिश्रा, सहायक विकास अधिकारी विनोद ममगांई, वित्तीय परामर्शदाता शैलेन्द्र सिंह बुटोला आदि मौजूद थे।

Latest News

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
error: Content is protected !!