चमोली: बदरीनाथ धाम में मौसम ने बदली करवट, बर्फबारी हुई, चारों ओर बिछी बर्फ की सफेद चादर–

by | Nov 5, 2025 | चमोली | 0 comments

बर्फबारी से बदरीनाथ धाम में कड़ाके की ठंड शुरू, देखें मनमोहक तस्वीरें, वीडियो–

बदरीनाथ, 05 नवंबर 2025: बदरीनाथ धाम में मंगलवार रात से शुरू हुई बर्फबारी सुबह थमी। धाम में बर्फबारी से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बदरीनाथ मंदिर के चारों ओर की पहाड़ियों ने सफेद चादर ओढ़ ली है। धाम में हुई बर्फबारी को तीर्थयात्रियों ने भी जमकर लुत्फ उठाया।

बदरीनाथ धाम के कपाट आगामी 25 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। धाम के कपाट बंद होने से पहले यहां बर्फबारी हो गई है। जिससे मौसम में जबरदस्त ठंडक आ गई है। चमोली जनपद के निचले क्षेत्रों में भी हल्की धूप ​खिलने के साथ ही आसमान में बादल छाए हैं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई।

बदरीनाथ धाम में बर्फबारी के बाद यहां का नजारा मनमोहक लग रहा है। चारों ओर बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई है। बदरीनाथ धाम में पहुंचे तीर्थयात्री भी बर्फ के साथ अपनी फोटो ​खिंचवाकर इन पलों को अपने मोबाइल फोन में कैद कर रहे हैं।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!