चमोली: राजकीय शिक्षक संघ की दशोली शाखा ने उठाए सवाल, किसके निर्देश पर गठित हुई भारद्वाज समिति–

by | Nov 5, 2025 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

पदोन्नति के मामले को उलझाने का समिति कर रही प्रयास पदोन्नति के लिए जारी शासनादेश को जल्द लागू करने की मांग उठाई–

गोपेश्वर (चमोली)। राजकीय शिक्षक संघ की दशोली ब्लॉक कार्यकारिणी की आक​स्मिक बैठक में 2001 में पदोन्नति के लिए जारी शासनादेश को जल्द लागू करने की मांग उठाई गई। संघ के पदा​धिकारियों ने कहा है कि शासन की ओर से गठित भारद्वाज समिति पदोन्नति के मामले को उलझाने का प्रयास कर रही है। यह समिति किसके निर्देश पर गठित हुई। इसे स्पष्ट किया जाए।

वक्ताओं ने कहा कि बीते 27 अक्टूबर को समाचार पत्र के माध्यम से मुकेश बहुगुणा के हवाले से भारद्वाज कमेटी की जांच रिपोर्ट का उल्लेख किया गया है। प्रवक्ताओं का मानना है कि वर्ष 2001 से अनुवर्ती वर्षों में की गई पदोन्नतियों को शासनादेश संख्या 2158 के तहत की गई पदोन्नति पर संबं​धित जांच समिति ने तथ्यों को इस प्रकार प्रस्तुत किया है कि

सरकारी सेवक ज्येष्ठता नियमावली 2002 के नियम 7 एवं उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ ​शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग) सेवा नियमावली 2008 के इस प्रावधान को ही सम्मलित नहीं किया गया कि उत्तराखंड असाधारण बजट 30 जनवरी 2008 के ज्येष्ठता के बिंदु 21 (1) के दूसरे पैराग्राफ में परंतुक में साफ लिखा है कि भौतिक नियु​क्ति आदेश में पूर्ववर्ती तारीख विर्निदिष्ट है तो वह मौलिक नियु​क्ति का दिनांक माना जाएगा। संघ के पदा​धिकारियों ने एलान किया है कि यदि जल्द से जल्द इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हुई तो शिक्षक संघ आगे की रणनीति तय करेगा।

ब्लॉक अध्यक्ष डीएस चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि 2001 में शासनादेश संख्या 2158 के तहत शिक्षकों की पदोन्नति की गई थी। मगर पदोन्नति का लाभ नहीं मिल पाया है। कई शिक्षक बिना पदोन्नति के सेवानिवृत हो गए हैं।

इस मौके पर मंत्री हरेंद्र सिंह रावत, उपाध्यक्ष मदन सिंह नेगी, संरक्षक नरेंद्र सिंह रावत, गंगा सिंह, राजेंद्र प्रसाद, रविंद्र फरस्वाण, दीवान सिंह कंडेरी, रविंद्र सिंह कंडेरी, बलवंत सिंह चौहान, अनिल कुमार रतूड़ी, दीवान सिंह नेगी, दिकपाल सिंह रावत के साथ ही कई अन्य ​शिक्षक मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!