चमाेली: इंजीनियरिंग कॉलेज गोपेश्वर में आरबीआई ओंबड्समैन की ओर से आयोजित किया गया जन-जागरूकता कार्यक्रम–

by | Nov 8, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

देहरादून ​स्थित भारतीय रिजर्व बैंक के औंबड्समैन कार्यालय की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम–

गोपेश्वर, 07 नवंबर 2025: भारतीय रिजर्व बैंक के ओंबड्समैन कार्यालय देहरादून की ओर से 7 नवंबर को इंजीनियरिंग कॉलेज गोपेश्वर में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता अमित राणा (एजीएम एवं डेप्युटी बैंकिंग ओम्बड्समैन अधिकारी, आरबीआई) ने की।

कार्यक्रम में अध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं को बैंकिंग से जुड़ी सामान्य समस्याओं, उनके समाधान की प्रक्रिया, बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड, बैंकिंग सुरक्षा उपायों तथा आरबीआई द्वारा संचालित विभिन्न उपभोक्ता-हितैषी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

अमित राणा ने बताया कि आज के समय में जब आम जनता अपनी आय व लेन-देन के लिए बैंकों पर निर्भर है, तकनीकी विकास के साथ ही साइबर फ्रॉड के मामलों में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। ऐसे में जागरूक रहना अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से आरबीआई द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर एचडीएफसी बैंक गोपेश्वर के मैनेजर श्री पंकज बिष्ट, प्रौद्योगिकी संस्थान गोपेश्वर के रजिस्ट्रार संदीप कंडवाल, तथा प्रदीप चंद्रा, मोनिका बर्तवाल, सचिन मलौरा, अरविंद कुमार (अधिष्ठाता छात्र कल्याण), हेमंत चौहान (डीन अकादमिक), प्रवेश गैरोला, ओमबीर सैनी, वीना खाती, राजेंद्र प्रसाद, सचिन सती के साथ ही छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बैंकिंग के क्षेत्र में उपभोक्ता जागरुकता को बढ़ाना और लोगों को सुर​क्षित बैंकिंग के लिए जागरुक करना है।

Latest News

आफत: यमुनोत्री हाईवे पर मलबा आने से आवाजाही बंद–

राना चट्टी और जंगल चट्टी बनास के पास सड़क बाधित, हाईवे खोलने में जुटी टीमें-- बड़कोट। मध्य रात्रि...

uttrakhand: सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखंड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी–

97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की, सुरक्षित घर...

चमोली: तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग तैयार, वाहनों की आवाजाही हुई सुचारु–

तमक नाले में युद्धस्तर पर मार्ग बहाली, वाहनों की आवाजाही शुरू; दूसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी...

चमोली: जनता मिलन में 37 शिकायतें पहुंचीं, एडीएम ने त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश–

बैरागना में बरसाती नाले की समस्या का मुद्दा उठा, ग्राम प्रधान सृष्टि राणा ने पुल निर्माण और बालखिला...

कार्यभार: चमोली के तीन प्रमुख वन प्रभागों में नव नियुक्त उप वन संरक्षकों ने संभाला कार्यभार–

चमोली जनपद में एक राष्ट्रीय पार्क और कई हेक्टेयर तक फैला है वन प्रभाग, केदारनाथ और बदरीनाथ तक है...

चमोली: चीन सीमा क्षेत्र की नीती घाटी में भारी बारिश से तमक नाला उफनाया, वैली ब्रिज बहा, एक लापता–

नाले में कागज की नाव जैसे बहा वैलि ब्रिज, प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना...

चमोली: तीलू रौतेली की वीरगाथा से गूंजा पीस पब्लिक स्कूल, बेटियों ने दिखाया हुनर–

भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, नन्दा जोशी ने पौधरोपण कर...

चमोली: सीज किए गए दो बुलेट वाहन लेकर फरार हुए तीन आरोपी गिरफ्तार, दोनों वाहन बरामद–

पुलिस ने तीनों आरोपियों को अलकापुरी प्रतीक्षालय से किया गिरफ्तार, कारवाही शुरू-- गोपेश्वर, 08 अगस्त...
error: Content is protected !!