चमोली: उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर राज्य आंदोलनकारी सम्मान समारोह हुआ आयोजित–

by | Nov 8, 2025 | चमोली, राजकाज | 0 comments

राज्य स्थापना आंदोलन पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति एवं पहाड़ी संस्कृति के संरक्षण का आंदोलन: जिलाधिकारी–

गोपेश्वर, 08 नवंबर 2025: उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राज्य निर्माण में योगदान देने वाले शहीद आंदोलनकारियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर की गई।कार्यक्रम में उपस्थित राज्य आंदोलनकारियों एवं अतिथियों ने राज्य निर्माण की ऐतिहासिक यात्रा को स्मरण किया तथा स्थापना दिवस के महत्व पर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर उपस्थित जनों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी गौरव कुमार ने उपस्थित सभी राज्य आंदोलनकारियों उनके परिजनों उपस्थित जनप्रतिनिधियो, सम्मानित जनता को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 25 वर्ष किसी भी राज्य की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव होता है, ऐसे में हमें यह चिंतन करना चाहिए कि आने वाले वर्षों में हम उत्तराखंड को कैसे और अधिक समृद्ध एवं विकसित बना सकते हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य आंदोलन केवल अलग राज्य की मांग का नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति एवं पहाड़ी संस्कृति के संरक्षण का भी आंदोलन था। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण के पीछे समर्पण और बलिदान की भावना को हमें हमेशा स्मरण रखना चाहिए। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे राज्य के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं, क्योंकि राज्य का भविष्य उन्हीं के हाथों में है।

इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। आंदोलनकारियों ने कहा कि उत्तराखंड राज्य बने 25 वर्ष पूरे हो चुके हैं, ऐसे में हमें आत्ममंथन करना चाहिए कि हमने क्या पाया और क्या खोया। उन्होंने राज्य में मूल निवास, सभी राज्य आंदोलनकारियों को सामान पेंशन, वास्तविक राज्य आंदोलनकारियों को चिन्हित किये जाने,स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करने, तथा सुदूरवर्ती गांवों के लिए ठोस विकास नीति बनाए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।

आंदोलनकारियों ने कहा कि उत्तराखंड राज्य हमने अपने सुदूर गांवों के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, और रोजगार की बेहतर व्यवस्था के उद्देश्य से माँगा था। अतः अब यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि गांवों से पलायन रुके, पहाड़ी संस्कृति सुरक्षित रहे, और विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इस दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने राज्य आंदोलनकारियों शॉल भेंट एवं फूलों की माला से सम्मानित किया।कार्यक्रम में उपस्थित सभी आंदोलनकारियों, छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय नागरिकों ने राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर गर्व की अनुभूति व्यक्त की और एक सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समृद्ध उत्तराखंड के निर्माण का संकल्प लिया।

इस दौरान जनपद के राज्य आंदोलनकारी, विधायक लखपत बुटोला, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, दशोली ब्लॉक प्रमुख विनीता देवी, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, एसडीएम आर के पाण्डेय सहित महाविद्यालय के छात्र -छात्राएं उपस्थित रहें।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!