जोशीमठ से नौसेना के हेड क्वार्टर मुंबई भेजे गए चारों जवानों के शव-

by | Oct 3, 2021 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

–

चमोली। त्रिशूल पर्वत आरोहण के दौरान हिमस्लखन की चपेट में आए नौ सेना के चार जवानों के शवों को तिरंगें में लपेटकर वायु सेना के विशेष विमान से नेवी हेड क्वार्टन मुंबई के लिए रवाना कर दिया गया है। जहां से शव उनके पैतृक घर भेजे जाएंगे।

त्रिशूल पर्वत पर पर्वतारोहण के लिए नौसेना के दल के कुछ सदस्य हिमस्लखन की चपेट में आ गए थे। शुक्रवार से लापता जवानों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। भारतीय सेना की ओर से रेस्क्यू कर शनिवार को चार जवानों के शव बरामद कर लिए गए थे। जिन्हें रविवार को वायु सेना के विशेष हेलीकॉप्टर से जोशीमठ लाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ में चिकित्सकों ने चारों का पोस्टमार्टम करने के बाद आर्मी के सुपुर्द कर दिया। आर्मी हेलीपैड में चारों जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद विशेष हेलीकॉप्टर से हेड क्वार्टर रवाना किया गया। लापता जवानों की तलाश में भारतीय सेना का खास योगदान रहा। लगातार खराब मौसम के बावजूद सेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर चार जवानों के शव बरामद किए। जबकि अभी एक जवान और शेरपा लापता हैं। जिनकी तलाश जारी है। रविवार को सुतोल गांव से सेना का एक दल त्रिशूल ट्रेक के लिए रवाना हुआ। सोमवार को सुरक्षित बचे अभियान दल के लोगों को सुतोल गांव पहुंचाया जाएगा। 

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!