जय उत्तराखंड:भराड़ीसैंण में रजत जयंती उत्सव की भव्य झलक, रैतिक परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा परिसर–

by | Nov 9, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

उत्तराखंड रजत जयंती समारोह:गैरसैंण में विकास और संस्कृति का शानदार संगम–

भराड़ीसैंण(गैरसैंण), 09 नवंबर 2025:

उत्तराखंड के रजत जयंती दिवस के अवसर पर राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण(गैरसैंण) शानदार नजर आई। भराड़ीसैंण में राज्य के विकास और संस्कृति का शानदार संगम देखने को मिला। रविवार को यहां भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया। जिसके बाद यहां रैतिक परेड और विभिन्न संस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

भराड़ीसैंण(गैरसैंण) में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी गौरव कुमार ने यहां मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। जिसके बाद आईटीबीपी, आईआरबी, नागरिक सशस्त्र पुलिस, होमगार्ड, महिला आरक्षी नागरिक पुलिस/फायर सर्विस और एनसीसी महिला दस्ते ने 46 वीं वाहिनी पीएसी के बैंड धुन पर रैतिक परेड का भव्य प्रदर्शन किया। जिसके बाद राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत का गायन हुआ । वहीं मंच पर जीआईसीभराड़ीसैंण की छात्राओं ने स्वागत गीत गाकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज किया।

इस दौरान जीआईसी भराड़ीसैंण, जेएसएनएसएस मेमोरियल कॉलेज, जीआईसीमेहलचौरी और पीजी कॉलेज गोपेश्वर के छात्र छात्रों ने संस्कृतिकप्रस्तुतियाँ दी। यहां महिला मंगलदल सारकोट, प्राथमिक विद्यालय सारकोट, पीजी कॉलेज गोपेश्वर के साथ ही स्थानीय विद्यालय और महिला मंगल दल की महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट ने कहा कि उत्तराखण्ड के रजत जयंती वर्ष में राज्य विकास के पथ पर बढ़ रहा है। राज्य में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और संचार सेवाओं का विस्तार हुआ है। वहीं रेल लाइन के निर्माण से राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों की बाहरी राज्यों से कनेक्टिविटी भी मजबूत करने की दिशा में कार्य किया जा रहा।

उन्होंने राज्य के विकास के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। इसके बाद जिलाधिकारी ने विधानसभा परिसर में कृषि, उद्यान, उद्योग, ग्रामोत्थान, पुलिस, स्वयं सहायता समूहों और विभिन्न विभागों की ओर से लगाए स्टॉलो का भी निरीक्षण किया। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी गौरव कुमार ने उत्तराखंड की स्थापना दिवस की शुभकामनायें देते हुये कहा उत्तराखंड राज्य जिस आंदोलन के परिणाम स्वरुप स्थापित हुआ है उसके आदर्शो, लक्ष्यों को हम हमेशा याद रखेंगे और अपना कर्म और जीवन उन लक्ष्यों और आदर्शो के लिए समर्पित करेंगे।

इस मौके पर ग्राम प्रधान सारकोट प्रियंका नेगी, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी, परियोजना निदेशक आनंद सिंह भाकुनी, उपजिलाधिकारी कर्णप्रयाग सोहन सिंह रांगड, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अभिषेक गुप्ता, समाज कल्याण अधिकारी धनंजय लिंगवाल सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी और स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: गोपेश्वर में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार–

छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...

चमोली: मजदूरों का सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान–

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...

दुखद: नहीं रहे दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम–

खेल जगत के साथ ही उत्तराखंड व पूरे देश में शोक की लहर, पढ़ें कौन थे जसपाल राणा-- देहरादून, 12 जून...

चमोली: नंदानगर-थराली में आपदा पुनर्वास कार्यों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने बढ़ाई कार्यों की रफ्तार–

जिला​धिकारी और थराली विधायक की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक, पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए...

चमोली: जैठ पूजे परंपरा के तहत बामणी गांव पहुंचे श्री कुबेर जी, नंदा व उर्वशी माता मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना–

बदरीनाथ धाम में रहा उत्साह, आस्था का माहौल, श्रद्धालुओं ने भजनों की दी शानदार प्रस्तुतियां-- श्री...

चमोली: जंगल जा रही महिला पर भालू का हमला, गंभीर घायल

कुंडबगड़ गांव के पास हुई घटना, प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर-- नंदानगर, 11 जून 2026: नंदानगर...
error: Content is protected !!