चमोली: गौचर मेले की तैयारियों का जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया स्थलीय निरीक्षण–

by | Nov 10, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

डीएम ने विभागीय अधिकारियों को समय पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने निर्देश दिए, मेले में ये रहेगा इस बार मुख्य आकर्षण का केंद्र–

गौचर (चमोली), 10 नवंबर 2025: आगामी 73वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले के सफल और सुरक्षित आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए सोमवार को जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पँवार ने संयुक्त रूप से मेला ग्राउंड जीरो पर पहुँचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं और अन्य तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। चमोली जनपद का यह ऐतिहासिक मेला 14 नवंबर से गौचर खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा।

मेले की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कर जिलाधिकारी गौरव कुमार ने विभागीय अधिकारियों को समय पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने निर्देश दिए। उन्होंने बदरीनाथ हाईवे पर यातायात के सुचारू संचालन के लिए पुलिस को पुख्ता इंतजाम करने की बात कही। उन्होंने मेले के दौरान वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था को लेकर भी स्थान को चयनित कर आवश्यक व्यवस्थाएं जुटाने के अधिकारियों को निर्देश दिए।

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने इस दौरान मुख्य पंडाल, प्रदर्शनी स्टॉल, प्रवेश एवं निकासी द्वारों की सुरक्षा और सुगमता का जायजा लिया। विद्युत आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था, और परिसर की साफ-सफाई के लिए टीमें तैनात करने के भी निर्देश दिए गए। संपूर्ण मेला क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती, सादे लिबास में पुलिसकर्मियों की निगरानी, और त्वरित प्रतिक्रिया टीमों को तैयार रखने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पँवार ने कहा कि मेले में आने वाले सभी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे मेले के दौरान सुरक्षा संबंधी दिशानिर्देशों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को दें।”गौचर का यह मेला न केवल एक व्यापारिक केंद्र है, बल्कि यह उत्तराखंड के सांस्कृतिक और औद्योगिक विकास का एक महत्वपूर्ण प्रतीक भी है। प्रशासन की इस कड़ी मेहनत और तैयारियों के चलते, यह उम्मीद है कि 73वां राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेला सफल, भव्य और पूरी तरह सुरक्षित सिद्ध होगा।इस दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, एसडीएम कर्णप्रयाग सोहन रांगड़, पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा, नगर पालिका अध्यक्ष कर्णप्रयाग गणेश शाह , प्रभारी निरीक्षक कर्णप्रयाग राकेश भट्ट व अन्य मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग तैयार, वाहनों की आवाजाही हुई सुचारु–

तमक नाले में युद्धस्तर पर मार्ग बहाली, वाहनों की आवाजाही शुरू; दूसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी...

चमोली: जनता मिलन में 37 शिकायतें पहुंचीं, एडीएम ने त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश–

बैरागना में बरसाती नाले की समस्या का मुद्दा उठा, ग्राम प्रधान सृष्टि राणा ने पुल निर्माण और बालखिला...

कार्यभार: चमोली के तीन प्रमुख वन प्रभागों में नव नियुक्त उप वन संरक्षकों ने संभाला कार्यभार–

चमोली जनपद में एक राष्ट्रीय पार्क और कई हेक्टेयर तक फैला है वन प्रभाग, केदारनाथ और बदरीनाथ तक है...

चमोली: चीन सीमा क्षेत्र की नीती घाटी में भारी बारिश से तमक नाला उफनाया, वैली ब्रिज बहा, एक लापता–

नाले में कागज की नाव जैसे बहा वैलि ब्रिज, प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना...

चमोली: तीलू रौतेली की वीरगाथा से गूंजा पीस पब्लिक स्कूल, बेटियों ने दिखाया हुनर–

भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, नन्दा जोशी ने पौधरोपण कर...

चमोली: सीज किए गए दो बुलेट वाहन लेकर फरार हुए तीन आरोपी गिरफ्तार, दोनों वाहन बरामद–

पुलिस ने तीनों आरोपियों को अलकापुरी प्रतीक्षालय से किया गिरफ्तार, कारवाही शुरू-- गोपेश्वर, 08 अगस्त...

चमोली: बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामले में तीसरा आरोपी भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

जेपी कंपनी के सुरक्षाकर्मी मनोज कुमार को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा-- गोपेश्वर, 09...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-कनातोली-चोपता तुंगनाथ सड़क निर्माण के लिए आंदोलन का हुआ एलान–

15 अगस्त से मोहनखाल में शुरू होगा धरना-प्रदर्शन, सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर लगाया...
error: Content is protected !!