चमोली। विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना का निर्माण कर रही टीएचडीसी कंपनी की मुसीबत है कि कम नहीं हो रही है। सोमवार को सुबह आठ बजे से हाट गांव के परियोजना प्रभावितों ने कंपनी के मुख्य गेट पर अनशन शुरू कर दिया है। हाथों में नारे लिखे तख्ती लेकर हाट गांव के प्रभावित गेट पर पहुंचे। गांव के ग्राम प्रधान और भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजेंद्र हटवाल के नेतृत्व में प्रभावितों ने यहां अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। ग्राम प्रधान राजेंद्र हटवाल ने कहा कि टीएचडीसी ने हाट गांव में आवासीय भवनों को ध्वस्त कर दिया है। ग्रामीण जगह-जगह भटक रहे हैं। अभी तक कंपनी की ओर से प्रभावितों को आवास की सुविधा नहीं दी है। कंपनी के अधिकारी अपना पल्ला नहीं झाड़ सकते हैं। अब कंपनी के साथ लड़ाई निर्णायक मोड पर आ गई है। अपनी मांगों को लेकर कंपनी के गेट पर आत्मदाह करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
पीपलकोटी में टीएसडीसी के प्रशासनिक भवन के गेट पर हंगामा–
by laxmi Purohit | Oct 4, 2021 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

Latest News
घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...
सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...
पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...
एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...
तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...
वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...
3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...
वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...
प्रगणक और सुपरवाइजर 30 सितंबर तक घर-घर जाकर करेंगे मैपिंग एवं जनगणना संबंधी कार्य-- गोपेश्वर, 02...
