मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया एलान: प्रदेश में गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में स्थापित होंगे आध्या​त्मिकआ​र्थिक जोन–

by | Nov 14, 2025 | नैनीताल, राजकाज | 0 comments

नैनीताल के भुजियाघाट में आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में बोले सीएम धामी–

हल्द्वानी, 14 नवंबर 2025: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भुजियाघाट (नैनीताल) में ​स्थित काया आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन पीजी आइकॉन 2025 का शुभारंभ किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में आध्या​त्मिकआ​र्थिक जोन स्थापित करने की घोषणा करते हुए कहा कि इनके माध्यम से योग, आयुर्वेद, ध्यान, आध्या​त्मिक पर्यटन और पारंपरिक चिकित्सा से जुड़े उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राज्य के रजत जयंती समारोह में उत्तराखंड को आध्या​त्मिक राजधानी बनाने की दिशा में आगे बढ़ने की बात कही थी।

मुख्यमंत्री ​पुष्कर सिंह धामी ने आयुर्वेद को बढ़ावा देने की बात कही। कहा कि हमारी सरकार भी इसी दिशा में राज्य को ग्लोबल सेंटर ऑफ आयुर्वेद एंड वेलनेस के रुप में विकसित करने के लिए कार्य कर रही है। प्रदेश में जल्द ही आयुष टेलीकंसलटेंसी की शुरुआत की जाएगी। साथ ही प्रदेश में हर जिले में 10 बेड के आयुर्वेदिक अस्पताल भी शुरु किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि हमेशा से ही योग, औष​धियों और जड़ी बूटियों की भूमि रही है। यहां की पर्वतीय वनस्पतियों ने आयुर्वेद को मजबूत आधार प्रदान किया है।

सरकार का उद्देश्य राज्य को वेलनेस टूरिज्म और प्राकृतिक चिकित्सा का प्रमुख केंद्र बनाना है। इसके लिए आयुर्वेदिक कॉलेज, अनुसंधान संस्थानों और योग ग्रामों को सशक्त किया जा रहा है। सांसद अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार की ओर से आयुर्वेद और आयुष के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण प्रयास किए गए हैं।

Latest News

चमोली: तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग तैयार, वाहनों की आवाजाही हुई सुचारु–

तमक नाले में युद्धस्तर पर मार्ग बहाली, वाहनों की आवाजाही शुरू; दूसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी...

चमोली: जनता मिलन में 37 शिकायतें पहुंचीं, एडीएम ने त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश–

बैरागना में बरसाती नाले की समस्या का मुद्दा उठा, ग्राम प्रधान सृष्टि राणा ने पुल निर्माण और बालखिला...

कार्यभार: चमोली के तीन प्रमुख वन प्रभागों में नव नियुक्त उप वन संरक्षकों ने संभाला कार्यभार–

चमोली जनपद में एक राष्ट्रीय पार्क और कई हेक्टेयर तक फैला है वन प्रभाग, केदारनाथ और बदरीनाथ तक है...

चमोली: चीन सीमा क्षेत्र की नीती घाटी में भारी बारिश से तमक नाला उफनाया, वैली ब्रिज बहा, एक लापता–

नाले में कागज की नाव जैसे बहा वैलि ब्रिज, प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना...

चमोली: तीलू रौतेली की वीरगाथा से गूंजा पीस पब्लिक स्कूल, बेटियों ने दिखाया हुनर–

भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, नन्दा जोशी ने पौधरोपण कर...

चमोली: सीज किए गए दो बुलेट वाहन लेकर फरार हुए तीन आरोपी गिरफ्तार, दोनों वाहन बरामद–

पुलिस ने तीनों आरोपियों को अलकापुरी प्रतीक्षालय से किया गिरफ्तार, कारवाही शुरू-- गोपेश्वर, 08 अगस्त...

चमोली: बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामले में तीसरा आरोपी भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

जेपी कंपनी के सुरक्षाकर्मी मनोज कुमार को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा-- गोपेश्वर, 09...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-कनातोली-चोपता तुंगनाथ सड़क निर्माण के लिए आंदोलन का हुआ एलान–

15 अगस्त से मोहनखाल में शुरू होगा धरना-प्रदर्शन, सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर लगाया...
error: Content is protected !!