चमोली: गोपेश्वर के श्री गुरु राम राय प​ब्लिक स्कूल का वा​र्षिकोत्सव समारोह में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

by | Nov 16, 2025 | चमोली, रचनात्मक | 0 comments

पुरातन छात्र सर्जन डॉ. दीपक नेगी को किया गया सम्मानित, नगर पालिका अध्यक्ष ने की कार्यक्रमों की सराहना–

गोपेश्वर, 16 नवंबर 2025: श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल गोपेश्वर का रविवार को वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित हुआ। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची रही। कार्यक्रमों ने ऐसा समां बांधा कि दर्शक अपनी कुर्सियों पर ही ​थिरकने लगे।

सुबह 10 बजे नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत ने समारोह का शुभारंभ किया। उन्हाेंने विद्यालय के रचनात्मक गतिवि​धियों में आगे रहने पर विद्यालय प्रबंधन की सराहना की। इस दौरान छात्राओं ने स्वागत गान गाया। इसके बाद नर्सरी से लेकर इंटर स्तर के छात्र-छात्राओं की टीमों ने लोक नृत्य और गीतों की झड़ी लगा दी। छात्राओं ने तेरी गेल्याणी सभी आई छै, तू काई ना आई थी रे, ले भूजी जाला चूड़ा, जय भोला,

जय भगौती नंदा, तू ही तू जन्नत मेरी, मेरा जूता है जापानी, चले जैसे हवाएं सन..सन.., हम उत्तराखंडी छौं, समलोण्यां रुमाल, राधा तेरी चुनरी, बेडूपाको बारमासा.., नारायणी मेरी माता भवानी..आदि गीतों की प्रस्तुतियां दी। नगर पालिका अध्यक्ष ने विद्यालय के पुरातन छात्र जिला अस्पताल में सर्जन डॉ. दीपक नेगी को स्मृति चिन्ह व शाॅल भेंट कर सम्मानित किया।

प्रधानाचार्य दान सिंह बिष्ट ने कहा कि विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ ही अन्य रचनात्मक गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।

इस मौके पर उप प्रधानाचार्य कमल सिंह राणा, नंदानगर के प्रधानाचार्य शिव सिंह नेगी, आरपी चमोला, पीटीए अध्यक्ष विवेक नेगी, सदस्य आरपी सती के साथ ही कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। संचालन शिक्षिका ममता नेगी व एनएस नेगी ने संयुक्त रुप से किया।

Latest News

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...

चमोली: युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में जुटी चमोली पुलिस, चलाया अ​भियान–

एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...

चमोली: नंदप्रयाग को मिलेगा आधुनिक तहसील भवन, जिलाधिकारी ने दिए दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाओं के निर्देश–

जनसुविधाओं से सुसज्जित होगा नया तहसील भवन, जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण...

चमोली: नंदानगर और दशोली तहसील में आयोजित हुआ जनकल्याणकारी प्रदर्शनी शिविर–

लोगों को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी-- नंदानगर/गोपेश्वर, 16 जून 2026: केंद्र एवं राज्य सरकार...

चमोली: चारधाम यात्रा को सुगम बनाने हेतु यातायात व्यवस्था का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

गौचर में यातायात प्रबंधन का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण-- गौचर, 16 जून 2026: जिलाधिकारी गौरव...

चमोली: मामूली कहासुनी चली तलवारें, तलवारों से हमले के बाद कर्णप्रयाग में चार घंटे जाम–

स्कूटी की टक्कर को लेकर विवाद बढ़ा, कई लोग घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा...

हक की लड़ाई: सड़क से जुड़े अनसूया देवी मंदिर, जिला​धिकारी से मिले ग्रामीण–

अनसूया मंदिर तक मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन...

चमोली: ज्याेतिर्मठ विकास खंड के पोखनी में पंचायत भवन और सीसी मार्ग निर्माण की मांग–

चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन-- गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की ग्राम पंचायत पोखनी के...

जय बदरीविशाल: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपये–

विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...
error: Content is protected !!